विज्ञापन

RR vs GT: राजस्थान के लिए सीजन में खुद को इस बड़े कलंक से बचाना बहुत मुश्किल, 3 वजहें एकदम साफ

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: राजस्थान के बल्लेबाज गुजरात के खिलाफ 152 रन ही बना सके. वैभव और जायसवाल भी नहीं चले. इसी के साथ ही राजस्थान की हार की असल वजह भी सामने आ गई

RR vs GT: राजस्थान के लिए सीजन में खुद को इस बड़े कलंक से बचाना बहुत मुश्किल, 3 वजहें एकदम साफ
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: वैभव और जायसवाल सस्ते में पवेलियन लौट गए
source: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के एक सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav sooryavanshi) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की बदौलत खासा अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन जब ये दोनों नहीं चलते, तो हाल क्या होता है, यह एक बार फिर से शनिवार को सभी ने देख लिया. राजस्थान रॉयल्स अपने घर में 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ठोस साझेदारी नहीं बना सके, तो उसे 77 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन हार से अलग एक और बड़ा कलंक राजस्थान के माथे पर लगा और यह राजस्थान की हार की असल वजह बताने और उसकी बॉलिंग की पोल खोलने के लिए काफी है. 

यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाएगा राजस्थान!

दरअसल गुजरात के पहली पारी में 229 रन बनाने के साथ ही राजस्थान ने एक सीजन में सबसे ज्यादा दो सौ या इससे ज्यादा का स्कोर बनवाने का अनचाहा रिकॉर्ड कायम कर लिया. जारी सीजन में यह सातवां मौका रहा, जब राजस्थान के बॉलरों ने दो सौ या इससे ज्यादा रन बनवा दिए. और ऐसा करके वह मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबी करने वाली पांचवी टीम बन गई. और अब जब हम यह कह रहे हैं कि इस सीजन में राजस्थान के बॉलर किसी एक टीम द्वारा दो सौ या इससे ज्यादा का सबसे ज्यादा बार यानी आठवीं बार स्कोर बनवाने का अनचाहा रिकॉर्ड अपनी झोली में गिरा सकते हैं, तो इसके पीछे बहुत ही ठोस वजह हैं. बहरहाल, आप पहला ये जानिए कि आईपीएल के इतिहास में किन पांच टीमों ने अभी तक कब-कब यह अनचाही उपलब्धि हासिल की है

पारी में 200 + रन दिए                      टीम 

7                                            हैदराबाद (2024)
7                                          राजस्थान (2025)
7                                          लखनऊ (2025)  
7                                           पंजाब (2025)
7                                           राजस्थान (20226) 


कैसे बचेगा राजस्थान इस बड़े धब्बे से?

जी हां, राजस्थान रॉयल्स पर एक सीजन में विरोधी टीम से सबसे ज्यादा 200 या इससे ज्यादा रन बनवाने का दबाव मंडरा रहा है. यहां से उसके पास तीन मैच बाकी बचे हैं. और जो हालात हैं, उसे देखकर अगर रॉयल्स के बॉलर इससे बच पाते हैं, तो आंकड़ों को देखते हुए उनका इससे बचना चमत्कार से कम नहीं होगा क्योंकि जो गुजरात से मिली 77 रन से हार के बाद जो उसकी गेंदबाजी के हालात हैं, वो आप नीचे बताए गए प्वाइंट्स से समझ सकते है:-

डेथ ओवर्स में नाकामी 

आखिरी ओवरों में रन रोकना टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. जयपुर में राजस्थान के बॉलर  घरेलू मैदान पर टीम 228 (SRH के खिलाफ) और 225 (DC के खिलाफ) जैसे विशाल स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहे.

जोफ्रा आर्चर की खराब फॉर्म

हालांकि आर्चर मुख्य गेंदबाज हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने IPL इतिहास का सबसे महंगा स्पेल (4 ओवर में 76 रन) फेंका, तो गुजरात के खिलाफ उन्होंने 3 ओवर में बिना  कोई विकेट लिए 46 रन लुटा दिए. एक ओवर में 18 रन देना और चार वाइड फेंकना उनके मुख्य गेंदबाज का हाल बताने को काफी है. और मुख्य गेंदबाज का हाल पूरे बॉलिंग अटैक का. 

सपोर्ट बॉलर्स की विफलता

वहीं, रॉयल्स को रवि बिश्नोई और आर्चर को दूसरे छोर से साथ नहीं मिल रहा है, तो नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और तुषार देशपांडे काफी महंगे साबित हो रहे हैं. इससे  विरोधी बल्लेबाज एकदम खुलकर खेल रहे हैं. यही वजह है कि इस सीजन में उसके खिलाफ  सात बार दो सौ या इससे ज्यादा का अनचाहा रिकॉर्ड स्कोर बन चुका है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals, Gujarat Titans, Indian Premier League 2026, Cricket, Rajasthan Royals Vs Gujarat Titans 05/09/2026 Rrahm05092026270323
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com