Vaibhav Sooryavanshi Eye Chris Gayle Mega Record: युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपने डेब्यू के बाद से कई गढ़े कीर्तिमान को ध्वस्त कर चुके हैं और हर दिन कोई ना कोई नया रिकॉर्ड अपने नाम कर ले रहे हैं. वैभव शानिवार को फिर एक्शन में होंगे और फैंस की नजर होगी कि बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज क्या गुल खिलाता है. वैभव मौजूदा आईपीएल सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. उन्होंने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं. 40.40 की औसत और 237.65 के तूफानी स्ट्राइक रेट से. इस सीजन उन्होंने चौके से अधिक छक्के लगाए हैं. वैभव के बल्ले से 35 छक्के आए हैं जबकि इसी दौरान उन्होंने 37 छक्के उड़ाए हैं. वह एक शतक और दो अर्द्धशतक लगा चुके हैं. वैभव अगर इसी तरह से खेलते रहे तो वह क्रिस गेल के मेगा रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.
वैभव के निशाने पर क्रिस गेल का मेगा रिकॉर्ड
आईपीएल के सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी ने 2012 सीजन में 160.74 की स्ट्राइक रेट से 14 पारियों में 733 रन बनाए थे. इस सीजन उनके बल्ले से 59 छक्के आए थे. वैभव अगर इसी अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे तो वह गेल के मेगा रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. लीग स्टेज में राजस्थान ने अभी 10 मैच खेले हैं और टीम के चार मैच बाकी है. राजस्थान प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है और अगर वह प्लेऑफ में पहुंचती है तो वैभव के पास कम से कम एक पारी और होगी. वैभव को गेल से आगे निकलने के लिए 23 छक्के चाहिए.
आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक छक्के
- क्रिस गेल-59-2012
- आंद्रे रसेल-52-2019
- क्रिस गेल- 51- 2013
- जोस बटलर- 45- 2022
- क्रिस गेल- 44- 2011
अभिषेक शर्मा भी छूटेंगे पीछे
अगर वैभव गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक जाते हैं तो भी वह अभिषेक के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं. आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा है. जिन्होंने 2024 में 16 पारियों में 42 छक्के लगाए हैं. अभिषेक से आगे निकलने के लिए वैभव को 6 छक्के चाहिए. अगर वैभव ऐसा कर लेते हैं तो वह लीग के इतिहास में किसी सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय होंगे.
एक IPL सीजन में सर्वाधिक छक्के मारने वाले भारतीय खिलाड़ी
- अभिषेक शर्मा- 2024 -42
- श्रेयस अय्यर - 2025 -39
- विराट कोहली - 2016 -38
- विराट कोहली - 2024 -38
- सूर्यकुमार यादव - 2025-38
यह भी पढ़ें: RR vs GT IPL 2026: हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, किलर मिलर...सब पर भारी राजस्थान के फरेरा, आंकड़े दे रहे गवाही
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं