विज्ञापन

RR vs GT IPL 2026: शुभमन गिल ने राजस्थान को हराकर क्यों कहा, 'परफ़ेक्ट मैच', गुजरात की छलांग ने कैसे बदल दिए टॉप 4 के समीकरण?

Shubman Gill Said Perfect Match After 77 Runs Win vs Rajasthan Royals: पूर्व चैंपियन गुजरात ने जयपुर में पूर्व चैंपियन राजस्थान को 77 रनों से हराकर IPL 2026 प्वाइंट्स टेबल में बहुत बड़ा उठापटक कर दिया.

RR vs GT IPL 2026: शुभमन गिल ने राजस्थान को हराकर क्यों कहा, 'परफ़ेक्ट मैच', गुजरात की छलांग ने कैसे बदल दिए टॉप 4 के समीकरण?
Shubman Gill Said Perfect Match After 77 Runs Win vs Rajasthan Royals

पूर्व चैंपियन गुजरात ने जयपुर में पूर्व चैंपियन राजस्थान को 77 रनों से हराकर IPL 2026 प्वाइंट्स टेबल में बहुत बड़ा उठापटक कर दिया. 2022 की चैंपियन और 2023 की उपविजेता रही गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के लगाकर 191 के स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाए और गुजरात ने बेहद अहम स्टेज में शानदार जीत हासिल कर ली. चेन्नई, बैंगलोर, पंजाब को हराने के बाद गुजरात ने राजस्थान को हराकर शानदार जीत दर्ज की. पूर्व चैंपियन गुजरात की टीम अचानक फिर से ख़तरनाक लगने लगी है. क्या गुजरात की टीम टेबल टॉपर बन सकती है? एक नज़र डालते हैं आईपीएल के बदलते समीकरणों पर-   

परफेक्ट मैच: गिल

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “इस मैच से पहले भी हमने जीत हासिल की थी. लेकिन परफेक्ट मैच नहीं खेला था. ये एक (राजस्थान के ख़िलाफ़) परफेक्ट मैच था. हमने सोचा था कि गेंदबाज़ों पर दबाव बनाकर रखें. हम थोड़े और रन की उम्मीद ज़रूर कर रहे थे.”

लीग में लगातार चार जीत का सफ़र गुजरात के लिए शानदार साबित हुआ है. गिल के गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया तो बैंगलोर को 4 विकेट से शिकस्त दी. लेकिन पंजाब के ख़िलाफ़ 164 के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 19.5वें ओवर में 6 विकेट हासिल कर जीत हासिल कर पाई. 

गुजरात की टीम ने 11 में से चौथी बार 200 प्लस का स्कोर किया है. यही नहीं IPL 2026 में गुजरात का ये अबतक का बेस्ट स्कोर है. इसलिए गुजरात के अब 11 में से7 जीत से सबसे ज़्यादा (हैदराबाद के साथ) 14 अंक हो गए हैं. रनरेट के आधार पर गुजरात दूसरे नंबर पर है. 

क्या गुजरात बन सकता है टेबल टॉपर?

गुजरात के पास टेबल टॉपर बनने का शानदार मौक़ा है. उसकी सबसे बड़ी वजह है उनके जीत का मोमेंटम. अगले तीन मैचों में उन्हें हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई से टक्कर लेने हैं. बड़ी बात ये भी है कि उन्हें तीन में से दो मैच अपने घरेलू मैदान पर ही खेलने हैं. अगर गुजरात की टीम तीनों मैच जीत जाती है तो यकीनन टेबल टॉपर बनने का दांव लगा देगी.  

Latest and Breaking News on NDTV

गुजरात के अगले तीन लीग मैच:

  • 12 मई हैदराबाद से मैच, अहमदाबाद में

  • 16 मई, कोलकाता से मैच, कोलकाता में

  • 21 मई, चेन्नई से मैच, अहमदाबाद में

यह भी पढ़ें:  RR vs GT IPL 2026: एक बिहारी सब पर भारी- सूर्यवंशी ने अब सिराज की पहली गेंद पर जड़ा छक्का, इनके खिलाफ भी पहली बॉल पर लगाया सिक्स

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 Points Table: धमाकेदार जीत से दूसरे पायदान पर गुजरात, पंजाब, RCB को हुआ नुकसान, ऐसा है समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com