विज्ञापन

RR vs GT IPL 2026: साई सुदर्शन का मेगा रिकॉर्ड, रोहित-कोहली भी नहीं कर पाए थे ऐसा, लेकिन नहीं मिल रही टीम इंडिया में एंट्री!

Sai Sudarshan, Most Runs after First 50 Matches in IPL: आईपीएल 2023 के बाद से केवल तीन बल्लेबाज ही 2 हजार रनों का आंकड़ा पार कर पाए हैं विराट कोहली, शुभमन गिल और साई सुदर्शन. इस बेहतर रिकॉर्ड के बाद भी साई सुदर्शन की भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं है.

RR vs GT IPL 2026: साई सुदर्शन का मेगा रिकॉर्ड, रोहित-कोहली भी नहीं कर पाए थे ऐसा, लेकिन नहीं मिल रही टीम इंडिया में एंट्री!
Sai Sudarshan, Most Runs after First 50 Matches in IPL

RR vs GT IPL 2026, Sai Sudarshan Record: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन मौजूदा सीजन में ऑरेंज कैप रेस में आगे चल रहे हैं. अपने डेब्यू के बाद से ही बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने लगातार निरंतरता बनाई हुई. सुदर्शन आईपीएल में पहले 50 मैचों के बाद कुछ ऐसा करने में सफल हुए हैं, जो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे  दिग्गज भी नहीं कर पाए थे. साल 2023 के बाद से वह लीग में 2000 से अधिक रन बनाने वाले तीन खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन फिर भी इस बल्लेबाज के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं है.

पहले 50 आईपीएल मैचों में सबसे ज़्यादा रन

साई सुदर्शन ने आईपीएल में शानिवार (9 मई को) को राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले तक 50 मैचों में 47.34 की औसत और 147.96 की स्ट्राइक रेट से 2178 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 शतक और 15 अर्द्धशतक लगाए हैं. सुदर्शन आईपीएल में पहले 50 मैचों के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. भारतीयों खिलाड़ी की लिस्ट में टॉप पर. उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं. गेल के पहले 50 आईपीएल मैचों के बाद 2236 रन थे, जबकि सुदर्शन के 2178 रन है. गेल और सुदर्शन के बाद कोई अन्य बल्लेबाज 2 हजार के आंकड़े को पार नहीं कर पाया था. तकनीकी रूप से मजबूत, शांत स्वभाव और दबाव में रन बनाने की क्षमता ने साई सुदर्शन को मौजूदा आईपीएल दौर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में शुमार कर दिया है

पहले 50 आईपीएल मैचों के बाद सबसे अधिक रन

  • क्रिस गेल – 2236 रन
  • साई सुदर्शन – 2178 रन
  • शॉन मार्श – 1933 रन

2023 के बाद से जबरदस्त फॉर्म में

आईपीएल 2023 के बाद से विराट कोहली ने 2416 रन बनाए हैं, शुभमन गिल ने 2344 और साई सुदर्शन ने 2033. इन तीनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज लीग में इस दौरान 2 हजार के आंकड़े को पार नहीं कर पाया है. सिर्फ इतना ही नहीं आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में साई सुदर्शन का औसत सबसे अधिक है. उन्होंने 54.2 की औसत से 1083 रन बनाए हैं. जबकि आईपीएल में कम से कम 1000 रन बनाने वाले ओपनर में उनका औसत केएल राहुल के बाद दूसरा सबसे अधिक है. केएल राहुल ने 49.6 की औसत से 4863 रन बनाए हैं जबकि सुदर्शन ने 48.6 की औसत से 1313 रन. 

फिर भी टीम इंडिया में जगह नहीं

भले ही साई सुदर्शन का स्ट्राइक रेट और औसत सीजन दर सीजन बेहतर हुआ हो, टी20 टीम में उनकी जगह नहीं बन पा रही है. टॉप ऑर्डर पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा है. शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल की अपनी बारी का इंतजार है. वैभव सूर्यवंशी लगातार दरवाजा खटखटा रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि सुदर्शन को कितना इंतजार करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: RR vs GT IPL 2026: हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, किलर मिलर...सब पर भारी राजस्थान के फरेरा, आंकड़े दे रहे गवाही

यह भी पढ़ें: RCB vs MI IPl 2026: बेंगलुरु के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव! सामने आया बड़ा अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com