विज्ञापन

RR vs GT IPL 2026: हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, किलर मिलर...सब पर भारी राजस्थान के फरेरा, आंकड़े दे रहे गवाही

Donovan Ferreira Records in Death Overs: 2025 के बाद से इस रेस में एक नाम, तेजी से उभरकर सामने आया है, वो है- डोनोवन फरेरा. डोनोवन फरेरा मौजूदा आईपीएल सीजन में राजस्थान के लिए खेल रहे हैं और इस दौरान टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं.

RR vs GT IPL 2026: हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, किलर मिलर...सब पर भारी राजस्थान के फरेरा, आंकड़े दे रहे गवाही
Donovan Ferreira Records in Death Overs:

Donovan Ferreira Records in Death Overs: टी20 क्रिकेट फिनिशर की भूमिका काफी अहम है. आखिरी के ओवरों में आकर 200-300 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर बल्लेबाज विरोधी टीम पर दवाब डालते हैं. अगर ओपनिंग अच्छी नहीं रही और मिडिल ऑर्डर फ्लॉप हुआ तो फिनिशर पर जिम्मेदारी और अधिक हो जाती है. हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, डेविड मिलर जैसे बल्लेबाजों ने खुद को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में खुद को सफल फिनिशर के तौर पर स्थापित किया है, लेकिन 2025 के बाद से इस रेस में एक नाम, तेजी से उभरकर सामने आया है, वो है- डोनोवन फरेरा. डोनोवन फरेरा मौजूदा आईपीएल सीजन में राजस्थान के लिए खेल रहे हैं और इस दौरान टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं. 

फरेरा जैसा कोई नहीं

अगर आंकड़ों पर नज़र डालें, साल 2025 के बाद से टी20 में 16-20 ओवरों में डोनोवन फरेरा सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ के रूप में उभरे हैं. उन्होंने डेथ ओवरों में इस दौरान 204.82  की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. 2025 की शुरुआत से, उन्होंने T20 क्रिकेट में 16वें से 20वें ओवर के बीच 286 गेंदों में 52 छक्के जड़े हैं. इस दौरान फ़रेरा से ज़्यादा छक्के सिर्फ़ शेरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (71), रोमारियो शेफ़र्ड (66) और रोवमैन पॉवेल (62) ने लगाए हैं. अगर इस दौरान कम से कम 400 रनों बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो उन्होंने टी20 में 17-20 ओवरों में 26 पारियों में 461 रन बनाए हैं. स्ट्राइक रेट 225 का और हर 3.1 गेंद पर बाउंड्री. फरेरा केवल रन नहीं बना रहे, बल्कि विरोधी गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं. 

मिडिल ऑर्डर में भी दमदार

अगर बात टी20 में 2025 के बाद से मिडिल ऑर्डर में कम से कम 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो फरेरा का स्ट्राइक रेट इस दौरान 185 का है. जबकि टिम डेविड 53 पारियों में 1371 रन बनाए हैं. उन्होंने 177 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. फरेरा हर 3.8 गेंद पर बाउंड्री लगाते हैं जबकि डेविड 3.9 गेंद पर बाउंड्री लगा रहे हैं. जब भी टीम को आखिरी 5–6 ओवरों में तेजी से रन बटोरने होते हैं, फरेरा और टिम डेविड जैसे बल्लेबाज़ मैच की दिशा पलट देते हैं.

फरेरा मौजूदा आईपीएल सीजन में भी धमाकेदार अंदाज में हैं और उन्होंने 17-20 ओवरों में 11 छक्के लगाए हैं. हर 3.4 गेंद पर छक्का. उनसे अधिक छक्के सिर्फ टिम डेविड ने लगाए हैं 12. इसके अलावा फरेरा मौजूदा सीजन में नंबर-5 या उससे नीचे आकर दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 7 पारियों में 229 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रियान पराग के बाद अब फंसे यजुवेंद्र चहल, फ्लाइट में वेपिंग करते आए नजर? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: RCB vs MI IPl 2026: बेंगलुरु के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव! सामने आया बड़ा अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com