विज्ञापन

RR vs CSK: शाम 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक, कब होगी सबसे ज्यादा बारिश? एक नजर में पढ़ें

RR vs CSK Weather Report: मौसम रिपोर्ट की मुताबिक टॉस के दौरान भी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. यही नहीं कुछ देर पहले बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बारिश भी हुई है. जिससे मैदान पूरी तरह अभी सूख नहीं पाया है. जिसकी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि टॉस होने में देरी हो सकती है.

RR vs CSK: शाम 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक, कब होगी सबसे ज्यादा बारिश? एक नजर में पढ़ें
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम

RR vs CSK Weather Report: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में आज (30 मार्च) राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. इस मुकाबले के लिए फैंस के बीच उत्सुकता भी बहुत ज्यादा है. मगर मैच के आगाज से पहले गुवाहाटी से एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से टॉस में देरी हो सकती है. यही नहीं मौजूदा समय में बारिश की संभावना को देखते हुए पिच को ढक कर भी रखा गया है. खबरों की माने तो मैच के दौरान पूरे समय बारिश का आना जाना लगा रहेगा. यही वजह है कि फैंस राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले को लेकर सहमे हुए हैं. 

टॉस के दौरान भी बारिश होने की है प्रबल संभावना 

मौसम रिपोर्ट की मुताबिक टॉस के दौरान भी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. यही नहीं कुछ देर पहले बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बारिश भी हुई है. जिससे मैदान पूरी तरह सूख नहीं पाया है. जिसकी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि टॉस होने में देरी हो सकती है.

मैच के दौरान प्रति घंटे बारिश के आसार की संभावना

शाम 5 बजे: करीब 34 प्रतिशत
शाम 6 बजे: करीब 29 प्रतिशत
शाम 7 बजे: करीब 20 प्रतिशत
रात 8 बजे: करीब 20 प्रतिशत
रात 9 बजे: करीब 20 प्रतिशत
रात 10 बजे: करीब 20 प्रतिशत
रात 11 बजे: करीब 20 प्रतिशत

शाम 6 बजे हैं बारिश के सबसे ज्यादा आसार 

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के बीच बारिश की सबसे ज्यादा संभावना शाम 6 बजे जताया गया है. मौसम रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान बारिश की करीब 29 प्रतिशत संभावना है. इसके बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा. रात 11 बजे तक बारिश की संभावना 20 प्रतिशत तक रह जाएगी.  

यह भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजी में जमाया रंग, मगर फील्डिंग की बारी आई तो क्यों चले गए बाहर? सुने उन्हीं की जुबानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com