विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, आदित्य धर को दिया सुझाव, बोले- पूरे सिस्टम के प्रति सतर्क रहें

विवेक अग्निहोत्री ने 'धुरंधर 2' की तारीफ की और फिल्म का रिव्यू दिया. वहीं सिनेमैटोग्राफी व प्रोडक्शन डिजाइन को 'विश्वस्तरीय बताया. 

विवेक अग्निहोत्री ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, आदित्य धर को दिया सुझाव, बोले- पूरे सिस्टम के प्रति सतर्क रहें
Vivek Agnihotri reviews Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का विवेक अग्निहोत्री का रिव्यू
नई दिल्ली:

Vivek Agnihotri reviews Dhurandhar 2: आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को भले ही रिलीज हुए कुछ समय बीत गया हो लेकिन इसकी चर्चा अभी भी जोरों पर है. हर कोई फिल्म की कहानी, एक्शन और पूरी टीम की मेहनत की खुलकर तारीफ कर रहा है. इस दौरान मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की खूब सराहना की. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आदित्य धर और उनकी टीम को बधाई दी. विवेक ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे कई दिनों से कैलिफोर्निया के गांव में थे, जिस वजह से फिल्म नहीं देख पाए थे लेकिन बाद में धुरंधर देखने के लिए लॉस एंजेलिस का सफर किया.

विवेक अग्निहोत्री ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू

निर्देशक ने लिखा, "शाबाश. एक बार फिर आदित्य धर ने फिल्म्स के जरिए कमाल कर दिया. सच में मुझे नहीं पता क्या कहूं....फिल्म खुद इतनी अच्छी है कि उस पर कुछ जोड़ना सिर्फ शोर होगा." उन्होंने आगे पूरी टीम की जमकर सराहना की और खास तौर पर दो क्राफ्ट्स को सम्मान दिया. उन्होंने लिखा, "फिल्म में हर किसी ने बेहतरीन काम किया है. लेकिन मैं खास तौर पर दो कम चर्चित क्राफ्ट्स को सम्मान देना चाहता हूं, जिन्होंने इस फिल्म को और भी महान बनाया. पहला-विकास की विश्वस्तरीय सिनेमैटोग्राफी यानी कैमरा वर्क और दूसरा-सैनी जोहराय का शानदार प्रोडक्शन डिजाइन."

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों को प्रियदर्शन का जवाब, बताया आदित्य धर की बिना क्रेडिट इस्तेमाल की स्क्रिप्ट, बोलीं- वो बेवकूफ हैं, जिन्होंने फिल्म...

आदित्य धर को दिया सुझाव

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि सिनेमा में कैमरा और प्रोडक्शन डिजाइन एक-दूसरे से जुड़े होते हैं. जब दोनों में पूरा सामंजस्य होता है, तभी फिल्म मास्टरपीस बनती है. धुरंधर में दोनों ने जो तालमेल दिखाया, वह नई मिसाल कायम करेगा. उन्होंने दोनों को दिल से सलाम किया. विवेक ने लिखा, "और आदित्य, एक छोटा सा सुझाव. आप होशियार हैं और अपना रास्ता जानते हैं. बस पूरे सिस्टम के प्रति सतर्क रहें. कभी-कभी यह उतना ही चुनौतीपूर्ण व आकर्षक होता है और टीम के धुरंधर के बाकी सभी लोग, आप सब कमाल के हो."

धुरंधर 2 के बारे में 

बता दें कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' हाल के भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और शो भी हाउसफुल जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार की डेब्यू फिल्म बनीं इस एक्ट्रेस की आखिरी मूवी, 'अछूत कन्या' बन कहलाईं इंडियन सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivek Agnihotri, Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Review, Vivek Agnihotri Reviews Dhurandhar 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com