विज्ञापन

असम में BJP करने जा रही बड़ा वादा, घोषणापत्र से पहले CM हिमंता ने NDTV को बता दिया

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि उनकी पार्टी इस बार 90 से 100 सीटें जीतेगी, जबकि कांग्रेस 15-17 सीटों पर सिमट जाएगी.

असम में BJP करने जा रही बड़ा वादा, घोषणापत्र से पहले CM हिमंता ने NDTV को बता दिया
  • असम केCM हिमंता बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ रोडशो में अपनी पार्टी की जीत के लिए 90 से 100 सीटों का दावा किया है
  • बीजेपी का आगामी घोषणापत्र समान नागरिक संहिता को शामिल करेगा
  • हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर जुबिन गर्ग को राजनीति में लाने का आरोप लगाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
डिब्रूगढ़:

असम में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जारी है. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. उन्होंने डिब्रूगढ़ में रोडशो में बातचीत के दौरान सीएम हिमंता ने दावा किया कि उनकी पार्टी 90 से 100 सीटें जीतेगी और कांग्रेस 15 से 17 सीटों पर सिमट जाएगी. साथ ही जुबिन गर्ग की मौत पर कांग्रेस की ओर से जो गारंटी की गई है, उस पर हिमंता ने कहा कि जुबिन गर्ग को राजनीति में लाना गुनाह है और उन्हें प्रायश्चित करना होगा.

दरअसल, कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए जो गारंटी दी है, उसमें वादा किया गया है कि उनकी सरकार बनने पर जुबिन गर्ग के मामले में 100 दिन के अंदर न्याय होगा. इसी को लेकर हिमंता ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. 

यह भी पढ़ेंः चुनाव बाद BJP सरकार बनने पर अतिक्रमण वाली जमीन को छुड़वाएंगे, फिर गरीबों में बांट देंगे: हिमंता बिस्वा सरमा

बीजेपी की घोषणापत्र में होगा UCC

असम चुनाव के लिए मंगलवार को बीजेपी अपना घोषणापत्र जारी करेगी. इस घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) का मुद्दा भी शामिल रहेगा. घोषणापत्र से पहले सीएम हिमंता ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इसमें UCC भी होगा. उन्होंने कहा कि असम को खतरा मुक्त बनाना है और विकास में आगे ले जाना है.

जुबिन गर्ग को लेकर कांग्रेस की गारंटी पर हिमंता ने कहा कि जुबिन गर्ग को राजनीति में लाना गुनाह है और कांग्रेस को इसका प्रायश्चित करना होगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना काम कर दिया है और मामला अदालत में है. अदालत को कोई डेडलाइन नहीं दे सकता.

वहीं, गौरव गोगोई के हमलों पर पलटवार करते हुए हिमंता ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान और इंग्लैंड में अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुझे जेल भेजने के लिए गौरव गोगोई को सात जन्म लेना होगा. गौरव गोगोई अमूल बेबी हैं.

यह भी पढ़ेंः असम के चुनाव में कांग्रेस को कौन देगा वोट? CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया

असम में 9 अप्रैल को है चुनाव

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को चुनाव है. नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. असम में इस बार एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं. 2021 के चुनाव में असम में एनडीए ने 75 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी.

यह भी पढ़ेंः असम के जोरहाट में हाई-प्रोफाइल मुकाबला: गौरव गोगोई के लिए क्यों चुनौती बने हुए हैं हितेंद्र नाथ गोस्वामी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com