Rovman Powell big statement after loss South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से वेस्टइंडीज की टीम का सफर समाप्त हो चुका है. 'सेमी फाइनल' मुकाबले में पहुंचने के लिए उसे आज (24 जून) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ी जीत की जरूरत थी, लेकिन वह 3 विकेट से मुकाबला हार गई. मैच के बाद कैरेबियन खिलाड़ियों को मैदान में काफी निराश देखा गया. टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने मैच के बाद कहा, 'मैच में अंत तक लड़ने के लिए खिलाड़ियों को श्रेय जाता है. एक बल्लेबाजी समूह के रूप में हम फेल रहे हैं. यह याद करने योग्य नहीं है. बीच के ओवरों में हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. हमने लगातार विकेट खोए. जिससे अक्सर शानदार प्रदर्शन करने वाली हमारी बल्लेबाजी यूनिट की कमर टूट गई. '
कैरेबियन कप्तान ने आगे कहा, 'लक्ष्य का बचाव करते हुए लड़कों ने सराहनीय प्रयास किया. उन्हें विश्वास था कि वह 135 रन के लक्ष्य का बचाव कर सकते हैं. हम जरुर टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए हैं या सेमी फाइनल में पहुंचने से चूक गए हैं, लेकिन पिछले 12 महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रशंसकों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वेस्टइंडीज में क्रिकेट एक बार फिर से चर्चा में है. इस बड़ी सफलता के साथ हम विदाई ले रहे हैं. वास्तव में हम देश के विभिन्न स्थानों पर मिले समर्थन और सोशल मीडिया पर मिले सपोर्ट से काफी खुश हैं.'
अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से वेस्टइंडीज का 'सेमी फाइनल' में पहुंचने अक सपना टूटा
'सेमी फाइनल' में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज की टीम को आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ी जीत की दरकार थी, लेकिन वह उनके खिलाफ औंधे मुंह गिर गई. एंटीगुआ में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियन टीम 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाने में कामयाब हुई थी. वहीं विपक्षी टीम ने DLS नियम के तहत मिले 123 रन के लक्ष्य को 16.1 ओवरों में आसानी से प्राप्त कर लिया. जिसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम का 'सेमी फाइनल' में पहुंचने का सपना भी टूट गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं