Rohit Sharma: टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में अपने पहले ही मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अर्धशतकीय पारी खेली. मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी कर रोहित ने बताया कि उन्हें क्यों दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज माना जाता है. रोहित ने मैच में 52 रन की पारी खेली, 52 रन बनाने के बाद रोहित रिटायर्ड हर्ट हुए. अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान हिट मैन ने 4 चौके और 3 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. रोहित ने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 600 छक्के उड़ाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर विश्व क्रिकेट में खलबली मचा दी है.
रोहित ने 472 इंटरनेशनल मैच खेलकर 600 छक्के पूरा किए हैं. वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं, गेल ने के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 553 छक्के दर्ज हैं. शाहिद अफरीदी ने 476 छक्के इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड क्लाइव लॉयड के नाम है. वहीं, 200 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड सबसे पहले विव रिचर्ड्स के नाम हैं. 300 छक्का सबसे पहले जयसूर्या ने पूरा किया था. 400 छक्का सबसे पहले शाहिद अफरीदी ने पूरा करने का कमाल किया था. 500 छक्का सबसे पहले क्रिस गेल ने पूरे किए थे. वहीं, अब 600 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब सबसे पहले रोहित शर्मा ने पूरा किया है.
रोहित इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित ने 1000 रन भी पूरे किए, वो ऐसा करने वाले कोहली के बाद दूसरे भारतीय हैं. आईसीसी limited over tournaments में 100 छक्के लगाने वाले रोहित भारत के पहले बल्लेबाज भी बने हैं .
बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ भारत ने 8 विकेट के जीत दर्ज की. जसप्रीत बुमराह को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं