Rohit Sharma receives Padma Shri Video: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इस अवार्ड को लेने के लिए रोहित दिल्ली पहुंचे थे और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से सम्मानित किया. जब रोहित यह अवार्ड राष्ट्रपति से ले रहे थे तो उनकी वाइफ रितिका खड़े होकर ताली बजा रही थी और साथ ही रितिका का चेहरा गर्व से खिल रहा था.
A highly prestigious honour for a great of the game 🙌
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
President of India, Smt Droupadi Murmuji @rashtrapatibhvn confers former #TeamIndia captain Rohit Sharma @ImRo45 with the Padma Shri award 👏
pic.twitter.com/6EyffHr1A4

साल 2007 में 23 जून को रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहीं, आज 19 साल बाद उसी दिन पद्म श्री का अवार्ड मिला है.
23 जून 2007: वनडे डेब्यू
23 जून 2026: पद्म श्री मिला
रोहित शर्मा आधुनिक क्रिकेट के बादशाह
रोहित शर्मा आधुनिक क्रिकेट में दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में रोहित ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी में करिश्माई प्रदर्शन किया है.मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में अपने करियर का आगाज करने वाले रोहित ने 2013 से बतौर सलामी बल्लेबाज खेलना शुरू किया था और पिछले एक दशक में महानतम ओपनर के रूप में खुद को स्थापित किया है. रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे से किया था. अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के ठीक 19 साल बाद उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। रोहित ने 19 सितंबर 2007 को टी20 और नवंबर 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था.
टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके रोहित ने अपने करियर में अब तक 67 टेस्ट, 285 वनडे और 159 टी20 खेले हैं। टेस्ट में 12 शतक की मदद से 4,301 रन, वनडे में 33 शतक और 62 अर्धशतक की मदद से 11,720 रन और टी20 में 5 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से 4,231 रन उनके नाम दर्ज हैं.
रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरा शतक (3), इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के (653) का रिकॉर्ड है. छक्के लगाने की असाधारण क्षमता की वजह से उन्हें 'हिटमैन' भी कहा जाता है. वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (264) का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है. रोहित धोनी के बाद भारत के सबसे सफल कप्तान हैं. रोहित की कप्तानी में भारत ने एशिया कप, टी20 विश्व कप 2024, और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता. रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल भी खेली थी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण और भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना , वैभव सूर्यवंशी की झलक वायरल - VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं