IND vs ENG, T20 World Cup 2026: मुंबई में वानखेड़े स्डेडियम में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब भारतीय टीम 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में मैदान पर उतरेगी. बता दें कि सेमीफाइनल में जहां भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपने परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर एक ऐसा भी पल आया था जब फैन्स यादों के सागर में खो गए. दरअसल, मैच को देखने के लिए धोनी भी पहुंचे थे. माही अपनी वाइफ साक्षी के साथ सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए पहुंचे थे. ऐसे में जब रोहित ने माही को स्टेडियम में देखा तो उनके पास भागे चले आए और धोनी को गले से लगा लिया. धोनी को देखकर रोहित की खुशी सातवें आसमान पर थी. वहीं, फैन्स भी धोनी और रोहित को एक साथ देखकर गदगद नजर आए. रोहित ने धोनी को लगे लगाने के बाद साक्षी को भी गले से लगाया. बता दें कि धोनी और रोहित ने इसके बाद कुछ देर तक साथ में मैच देखा
Sakshi to Rohit : "You look soo fit" 😁
— Gems of Cricket (@GemsOfCrickets) March 5, 2026
pic.twitter.com/T0Fico4ENy
मैच की बात करें तो गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी.
254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट महज 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने. कप्तान हैरी ब्रूक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 17 गेंदों में 25 रन बनाने के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. टॉम बैंटन महज 5 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 95 के स्कोर पर इंग्लैंड के चार विकेट गिर चुके थे.
हालांकि, इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रन जोड़े। जैक्स 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन और बेथेल ने छठे विकेट के लिए 27 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी निभाई। करन ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए. जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा किया. बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रनों की लाजवाब पारी खेली, लेकिन वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. भारत की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप और बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं