विज्ञापन

'आप पर्दे के पीछे के असली हीरो थे', कोच की विदाई से टूटा रोहित शर्मा का दिल, लिखा इमोशनल पोस्ट

Rohit Sharma pays tribute to former coach T Dilip: रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है और भावुक पोस्ट लिखकर  टी. दिलीप शुक्रिया कहा है, रोहित का यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है.

'आप पर्दे के पीछे के असली हीरो थे', कोच की विदाई से टूटा रोहित शर्मा का दिल, लिखा इमोशनल पोस्ट
टी दिलीप के जाने से भावुक हुए रोहित शर्मा

Rohit Sharma's Emotional Tribute to Fielding Coach T Dilip: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सपोर्ट स्टाफ के दो अहम सदस्यों (टी. दिलीप और रयान टेन डोशेट) को बदलने का फैसला किया है, दरअसल, उनके अनुबंध खत्म हो चुके थे. रयान टेन डोशेट ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के बाद भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म किया था वहीं, फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी अब टीम इंडिया के कोच नहीं रहे हैं. ऐसे में रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है और भावुक पोस्ट लिखकर  टी. दिलीप शुक्रिया कहा है. रोहित ने यहां तक कह डाला कि अब टीम इंडिया पहले जैसी नहीं रहेगी. रोहित ने अपने इंस्टा स्टोरी पर टी. दिलीप की तस्वीर के साथ इमोशनल मैसेज लिखा, "दिलीप गुरु, आप सच में कमाल के इंसान हैं. आपने ग्रुप में जादू सा माहौल बनाया और पर्दे के पीछे रहकर बहुत मेहनत की. आगे के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं." रोहित ने दिलीप को लेजेंड करार दिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

रोहित शर्मा का यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. बता दें कि भारत को अब एक नया फील्डिंग कोच भी मिल चुका है जिनका नाम असम के पूर्व क्रिकेटर और कोच शुभदीप घोष हैं. 

कौन है  शुभदीप घोष

शुभदीप घोष ने अपने घरेलू करियर के दौरान असम और रेलवे दोनों का प्रतिनिधित्व किया, जिसके बाद पिछले कुछ वर्षों में एक शानदार कोचिंग प्रोफाइल बनाई. उन्होंने असम की सीनियर पुरुष टीम के कोच के रूप में भी काम किया और राज्य में क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाई.

घोष ने अलग-अलग आयु वर्ग की भारतीय टीमों के साथ काम किया है. भारतीय सीनियर पुरुष टीम के साथ उनका पहला काम इस महीने के आखिर में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी. इस नियुक्ति को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए असम क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा, "असम क्रिकेट एसोसिएशन को असम के ही एक व्यक्ति की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बहुत गर्व है। उनकी नियुक्ति राज्य के क्रिकेट जगत के लिए सम्मान की बात है और यह पूरे क्षेत्र के उभरते हुए क्रिकेटरों और कोचों के लिए प्रेरणा का स्रोत है."

राष्ट्रीय टीम सेटअप में घोष का शामिल होना असम क्रिकेट के लिए एक और मील का पत्थर है, यह अनुभवी कोच अब भारत की फील्डिंग यूनिट की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं, क्योंकि टीम श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट अभियान शुरू करने जा रही है.

ये भी पढ़ें- WI vs PAK: बाबर आजम का तहलका, टेस्ट में ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, कोहली-रोहित सभी छूटे पीछे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Sharma, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com