Rohit Sharma Injury Update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला 9 जून को चिर-प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मैच नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. उससे पहले टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. इससे पहले फैंस लगातार उनकी हेल्थ को लेकर सवाल पूछ रहे थे कि क्या वह पूरी तरह से फिट हैं. अगर उनके साथ कोई समस्या है तो वह कब तक फिट हो जाएंगे और सबसे बड़ा सवाल उनका यह था कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे या नहीं.
अगर आपका भी यही सवाल है तो इसका जवाब सामने आ गया है. भारतीय टीम को रविवार (9 जून) को पाकिस्तान का सामना करना है. उससे पहले रोहित शर्मा को नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया है. इस दौरान वह बिल्कुल सहज भी नजर आए. इसका मतलब है वह पूरी तरह से फिट हैं और भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में अपने बल्ले की चमक बिखरने के लिए तैयार हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आयरलैंड के खिलाफ दर्द से कराह उठे थे रोहित शर्माCaptain Rohit Sharma working hard in nets ahead of the Pakistan clash. 🇮🇳 pic.twitter.com/PkCg8oxKlP
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 8, 2024
आयरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा जबर्दस्त लय में नजर आ रहे थे, लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद वह इंजरी का शिकार हो गए. जिसकी वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन से बाहर जाना पड़ा था. इसके बाद से फैंस लगातार रोहित के हेल्थ को लेकर परेशान थे.
पाकिस्तान के खिलाफ भी रोहित से उम्दा पारी की उम्मीदफैंस को रोहित शर्मा से पाकिस्तान के खिलाफ भी एक उम्दा पारी की उम्मीद है. फैंस आस लगा रहे हैं कि जैसे उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाते हुए भारतीय टीम को आसानी से जीत दिला दी थी. ठीक उसी प्रकार पाकिस्तान के खिलाफ भी करिश्माई बल्लेबाजी करते हुए जरुर जीत दिलाएंगे.
यह भी पढ़ें- Video: अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत में गुजरात, हैदराबाद और कोलकाता के छोरे चमके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं