New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 14वां मुकाबला शनिवार (8 जून) को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच गुयाना में खेला गया. इस मैच में अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को 84 रन के बड़े अंतर से शिकस्त देने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली इस शानदार जीत में गुजरात, हैदराबाद और कोलकाता के खिलाड़ियों का कमाल रहा. अब आप सोच रहे होंगे कि मैच तो न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया तो यहां गुजरात, हैदराबाद और कोलकाता के खिलाड़ी कहां से आ गए.
दरअसल, भारत की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में अफगानिस्तान के कई खिलाड़ी शिरकत करते हैं. आज के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कैप्टन राशिद खान आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं. वहीं शुरुआती ओवरों में कीवी टीम की कमर तोड़ने वाले तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिरकत करते हैं. वहीं बल्लेबाजी में अपने बल्ले से जौहर बिखरने वाले सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज कोलकाता नाईट राइडर्स के बेड़े में शामिल हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले पारी का आगाज करते हुए पहले केकेआर के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की धूम देखने को मिली. उन्होंने अपनी टीम के लिए 56 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से 142.85 की स्ट्राइक रेट से 80 रन की अर्धशतकीय पारी निकली. इस उम्दा पारी में उन्होंने कुल 5 चौके और 5 बेहतरीन छक्के जड़े.
वहीं जब लक्ष्य के पीछा करने की बारी आई तो गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिरकत करने वाले राशिद खान और फजलहक फारूकी ने विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. राशिद ने अफगान टीम के लिए इस मुकाबले में कुल 4 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच महज 17 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा फारूकी ने भी 3.2 ओवरों में 17 रन खर्च करते हुए 4 सफलता प्राप्त की.
अफगानिस्तान को मिली ऐतिहासिक जीत
बता दें न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अबतक कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं. साल 2022 में कीवी टीम मैदान मारने में कामयाब हुई थी. वहीं अब अफगान टीम ने विपक्षी टीम को मात देते हुए हिसाब बराबर कर लिया है. अफगानिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पहली जीत है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: KKR के बैटर ने T20 World Cup में ट्रेंट बोल्ट को फोड़ डाला, लगाया तूफानी छक्का
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं