विज्ञापन

VIDEO: उम्र तो सिर्फ नंबर है! उथप्पा ने मचाया कोहराम, 31 गेंद में ठोके 77 रन, 12 बाउंड्री से उड़ाए होश

दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए रॉबिन उथप्पा एक अलग ही अंदाज में नजर आए. टीम के लिए उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 248.39 की स्ट्राइक रेट से 77 रन कूट डाले.

VIDEO: उम्र तो सिर्फ नंबर है! उथप्पा ने मचाया कोहराम, 31 गेंद में ठोके 77 रन, 12 बाउंड्री से उड़ाए होश
रॉबिन उथप्पा ने मचाया धूम
@CricketDani56/X

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में रॉबिन उथप्पा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए धूम मचा दी है. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए उथप्पा एक अलग ही अंदाज में नजर आए. उनके आतिशी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 31 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 248.39 की स्ट्राइक रेट से 77 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से छह चौके और छह खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

इमरान ताहिर ने लौटाया पवेलियन 

मुकाबले के दौरान रॉबिन उथप्पा को इमरान ताहिर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. पारी का नौवां ओवर डालने आए ताहिर के इस ओवर की पांचवीं गेंद को उथप्पा नहीं समझ पाए. जहां बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह डुमिनी के हाथों लपके गए. जिस दौरान उथप्पा आउट हुए. उस दौरान भारतीय टीम का स्कोर 8.5 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 99 रन था. 

स्टुअर्ट बिन्नी ने भी बिखेरी चमक 

उथप्पा ही नहीं दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ भारत चैंपियंस के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी का बल्ला भी जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 166.67 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे. 

अंबाती रायडू और कैप्टन युवराज सिंह ने किया निराश 

क्रिकेट प्रेमियों से अंबाती रायडू और कैप्टन युवराज सिंह से भी आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर पारी का आगाज करते हुए रायडू 19 गेंद में केवल 19 रन ही बना पाए. वहीं युवराज सिंह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तो खाता भी नहीं खोल पाए. 

इरफान पठान, पवन नेगी और ऋषि धवन का भी नहीं चला बल्ला 

इरफान पठान, पवन नेगी और ऋषि धवन का बल्ला भी खामोश रहा. पठान ने आठ गेंद में आठ, जबकि पवन नेगी ने चार गेंद में आठ और ऋषि धवन ने तीन गेंद में चार रन का योगदान दिया. 

यूसुफ पठान 23 गेंद में 24 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं अभिमन्यु मिथुन दो गेंद में दो रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी टीम की तरफ से हार्डस विल्जोएन, इमरान ताहिर और शॉन वॉन बर्ग ने दो-दो विकेट चटकाए. इनके अलावा मार्चेंट डी लांगे और वेन पार्नेल के खाते में एक-एक विकेट आए. 

यह भी पढ़ें- भारत का वो क्रिकेटर जो दिल्ली छोड़ हिमालय के गांव में हुआ शिफ्ट, बंजर जमीन को बनाया 'सोना', उगा रहा है फल-सब्जियां


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Robin Venu Uthappa, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com