विज्ञापन

Video: वैभव सूर्यवंशी के 96 रन पर आउट होने पर डगआउट में 'झुंझलाए' रियान पराग? देखकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Vaibhav Sooryavanshi Vs Riyan Parag Video viral: वैभव सूर्यवंशी क्वालीफायर-2 में भले ही 96 रन पर आउट हो गए लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी के दिखा दिया है कि उनके अंदर परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करने का हुनर भी है.

Video: वैभव सूर्यवंशी के 96 रन पर आउट होने पर डगआउट में 'झुंझलाए' रियान पराग? देखकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल
IPL 2026, वैभव और रियान पराग का वीडियो वायरल

Vaibhav Sooryavanshi Vs  Riyan Parag Video viral:  आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से हरा दिया. गुजरात की जीत में शुभमन गिल हीरो बने जिन्होंने शानदार 104 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे. मैच में पहले राजस्थान के वैभव ने 96 रन की पारी खेली थी जिसके दम पर उनकी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद गुजरात ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल की शानदार पारी के दम पर 19वें ओवर में मैच को 7 विकेट से जीत लिया. बता दें कि मैच में मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए और आंखों से आंसू भी निकले. 

रियान पराग का रिएक्शन देखकर फैन्स हैरान

लेकिन इसके अलावा मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी घटी जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा, दरअसल, जब वैभव  अपने शतक से 4 रन से चूक गए और निराश होकर डगआउट में बैठे थे तो कप्तान रियान पराग उनके पास पहुंचे और कुछ बात करते हुए नजर आए. जिस तरह से पराग वैभव से बात कर रहे थे उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि कप्तान, वैभव पर भरस रहे हैं. हालांकि यह बात साफ नहीं हो पाया कि सचमूच रियान पराग, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर झुंझला रहे हैं लेकिन जिस तरह के हाव-भाव से पराग उनसे बात कर रहे थे उसे देखकर सोशल मीडिया पर फैन्स हैरान रह गए हैं और कई तरह के मैसेज शेयर कर अपनी राय दे रहे हैं. कई लोगों को रियान पराग का यह बर्ताव पसंद नहीं आया है.  

रियान ने की वैभव की तारीफ

भले ही इस वीडियो को देखकर फैन्स ने कई तरह से सवाल सोशल मीडिया पर उठाए लेकिन मैच के बाद रियान पराग ने वैभव की जमकर तारीफ की और माना है कि एक दिन जरूर वैभव भारत के लिए खेलेगा. मैच के बाद पराग ने कहा, "मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि वैभव किस तरह से खेला है.. वह ताबड़तोड़ रन बना रहा था लेकिन मैच हालात को भांपकर खेल रहा था. उसने बेहतरीन खेला और समझ में नहीं आता कि हर बार वह ऐसा कैसे कर लेता है.'

उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि वह देश के लिये भी इसी तरह से खेलता रहेगा और जीत में योगदान देगा, हमारे लिये भी खेलता रहेगा और हमें दूसरा आईपीएल खिताब दिलायेगा ." बता दें कि आईपीएल 2026 में वैभव ने 237 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com