विज्ञापन

Riyan Parag: रियान पराग का IPL में तहलका, 90 रन बनाकर रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली का महारिकॉर्ड

Riyan Parag IN IPL 2026: रियान पराग आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 90s पर आउट होने वाले कप्तान बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है.

Riyan Parag: रियान पराग का IPL में तहलका, 90 रन बनाकर रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली का महारिकॉर्ड
Riyan Parag ने 90 रन की पारी में किया यह कमाल

Riyan Parag record in IPL 2026, RR vs DC:  दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में 'वेपिंग' करते हुए नजर आए थे जिसके कारण काफी बवाल मचा था. बीसीसीआई ने ड्रेसिंग रूम में 'वेपिंग' करने के लिए रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया, इस विवाद ने रियान पराग को सवालों के घेरे में डाल दिया था. लेकिन इस विवाद के बाद पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से धमाका कर दिया. पराग 50 गेंद पर 90 रन बनाकर आउट हुए. भले ही पराग शतक से चूक गए लेकिन अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेलने में सफल हो गए. रियान पराग ने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए. राजस्थान के कप्तान ने 180 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए. 

कप्तान के तौर पर पराग ने रचा इतिहास

रियान पराग आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 90s पर आउट होने वाले कप्तान बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है. वॉर्नर आईपीएल में बतौर कप्तान 2 बार 90s का शिकार हुए हैं. वहीं, पराग भी अब आईपीएल में दो बार 90s का शिकार हो गए हैं. बता दें कि विराट कोहली बतौर कप्तान आईपीएल में एक बार 90s का शिकार हुए हैं. 

आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 90s बनाने वाले बल्लेबाज

  • 2 - रियान (95, 90)
  • 2 - वार्नर (92, 91)
  • 1 - कोहली (99)
  • 1 - गायकवाड़ (98)
  • 1 - डु प्लेसिस (96)
  • 1 - रोहित (94)
  • 1 - गंभीर (8)
  • 1 - किशन (91)
  • 1 - गांगुली (91)
  • 1 - राहुल (91)
  • 1 - गिल (90)

90s के स्कोर पर आउट होने वाले कप्तान

  • 91 – गांगुली Vs DEC
  • 93 – गंभीर Vs  RCB
  • 99 – कोहली Vs  DD
  • 91 – वॉर्नर Vs  KKR
  • 92 – वॉर्नर Vs RCB
  • 94 – रोहित शर्मा Vs RCB
  • 91 – KL राहुल Vs  RR
  • 96 – फाफ डु प्लेसिस Vs  LSG
  • 98 – R गायकवाड़Vs  SRH
  • 90 – शुभमन गिलVs  KKR
  • 95 – रियान पराग Vs  KKR
  • 91 – ईशान किशन Vs  RR
  • 90 – रियान पराग Vs  DC*

IPL में RR के कप्तान की ओर से बनाए बनाए गए सर्वाधिक स्कोर

  1. 119 (63) - संजू सैमसन बनाम PBKS, वानखेड़े, 2021
  2. 95 (45) - रियान पराग बनाम KKR, कोलकाता, 2025
  3. 90 (50) - रियान पराग बनाम DC, जयपुर, 2026

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए जिसमें रियान ने 90 रन और ध्रुव जुरेल ने 42 रन की पारी खेली. इसके अलावा आखिरी समय में डोनोवन फरेरा ने 14 गेंद पर 47 रन बनाकर टीम के स्कोर को 225 रन पर ले जाने में सफल रहे. आजके मैच में वैभव 2 गेंद पर 4 रन और जायसवाल 3 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए. 

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com