विज्ञापन

नए फिल्डिंग कोच के आते ही ऋषभ पंत का बदला तेवर, पकड़ा सांस रोक देने वाला कैच, VIDEO

प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऋषभ पंत ने एक हैरतअंगेज कैच पकड़ते हुए सबको चौंका दिया है. उन्होंने पहले पीछे की तरफ दौड़ लगाई. उसके बाद बाईं दिशा में छलांग लगाते हुए कैच लपकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया.

नए फिल्डिंग कोच के आते ही ऋषभ पंत का बदला तेवर, पकड़ा सांस रोक देने वाला कैच, VIDEO
ऋषभ पंत

भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त 2026 से हो रहा है. अहम सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं. जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में टीम के नए फील्डिंग कोच सुभदीप घोष (Subhadeep Ghosh) खिलाड़ियों को कैचिंग का अभ्यास करा रहे हैं. जहां ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने हवा में छलांग लगाते हुए एक शानदार कैच पकड़कर सबको चौंका दिया.

सुभदीप घोष ने खिलाड़ियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर कराया प्रैक्टिस

प्रैक्टिस सेशन के दौरान सुभदीप घोष ने खिलाड़ियों को दो अलग-अलग समूहों में बांटकर प्रैक्टिस कराया. जहां कई खिलाड़ियों ने शानदार कैच पकड़ते हुए हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया. मगर दिन का सबसे बेहतरीन कैच जिस खिलाड़ी ने पकड़ा. वह ऋषभ पंत थे. उन्होंने पहले पीछे की तरफ दौड़ लगाई. उसके बाद बाईं दिशा में छलांग लगाते हुए एक कैच लपकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया.

श्रीलंका दौरे पर फील्डिंग कोच के तौर पर पहली बार एक्शन में नजर आएंगे सुभदीप 

सुभदीप घोष को भारतीय टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया गया है. उनसे पहले यह जिम्मेदारी टी दिलीप के हाथों में थी. उनकी देखरेख में टीम का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा. मगर अब सुभदीप के हाथों में बागडोर आ गई है. श्रीलंका दौरा सुभदीप का बतौर फील्डिंग कोच पहला दौरा है. 

15 अगस्त से हो रहा है टेस्ट सीरीज का आगाज 

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से हो रहा है. पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो स्थित सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. 

मुख्य मुकाबलों से पहले भारतीय टीम शुक्रवार (सात अगस्त 2026) से कोलंबो स्थित नॉनडेस्क्रिप्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. 

यह भी पढ़ें- 'जब तक खेलेगा नहीं, तब तक उठने का नहीं', यशस्वी को याद आया भारतीय लेजेंड, जिसने बीच मैदान में लगा दी थी फटकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rishabh Rajendra Pant, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com