Ricky Ponting hails Jasprit Bumrah and tackles the GOAT question: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने उस गेंदबाज के बारे में बात की है जिसे वो दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज मानते हैं. पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए उस गेंदबाज के नाम का खुलासा किया था. पोंटिंग ने न तो स्टार्क और न ही शाहीन अफरीदी को दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना है. ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान ने सीधे तौर पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को तीनों फॉर्मेट का सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज करार दिया है.
पोंटिंग ने कहा कि, बुमराह भारत के ही नहीं मुझे लगता है कि वो विश्व क्रिकेट के भी सबसे महान गेंदबाज का रुतबा हासिल करने के हकदार हैं. आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, "कप्तान के लिए टीम के लिए खड़े होना बहुत महत्वपूर्ण था.."मुझे लगता है कि उन्होंने सभी को दिखाया कि क्यों वह खेल के सभी प्रारूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

Photo Credit: AFP
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे कहा, "बुमराह ने पहली पारी में ही नहीं बल्कि दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी की, उनकी गति, उनकी निरंतरता, गेंद को स्विंग कराने उनकी क्षमता और लगातार गेंद को स्टंप्स को हिट करने की क्षमता उन्हें दूसरे गेंदबाजों से अलग करती है."
बुमराह को लेकर पोंटिंग ने आगे कहा, देखिए उससे भी पहले कई तेज गेंदबाज भारत को मिले हैं. लेकिन बुमराह जैसा कोई नहीं है. बुमराह जैसे तीनों फॉर्मेट में सफलता किसी को नहीं मिली है. मैं यकीनन लोगों को हाथ उठाकर कह सकता हूं कि, "आप बैठकर देखें और कहे कि टी20, वनडे या फिर टेस्ट में वह यकीनन दुनिया के सबसे खतरनाक और बेस्ट गेंदबाज हैं."
बता दें कि पर्थ टेस्ट मैच में भारत ने 295 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था. पर्थ में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की थी और 8 विकेट लेने में सफल रहे थे. बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा, जो डे-नाइट टेस्ट मैच होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं