विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

RCB vs PBKS Final: इन 3 सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट्स ने आरसीबी ने पंजाब से छीन लिया खिताब

Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, Final: आरसीबी की 6 रन से खिताबी जीत में इन 3 टर्निंग प्वाइटों ने बारी-बारी से बड़ी भूमिका निभाई

RCB vs PBKS Final: इन 3 सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट्स ने आरसीबी ने पंजाब से छीन लिया खिताब
Indian Premier League 2025: खिताबी जीत के बाद रजट पाटीदार के साथ विराट कोहली
नयी दिल्ली:

RCB victory's 3 biggest reason: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में मंगलवार को करोडों क्रिकेट फैंस का पूरा पैसा वसूल हो गया. बहुत ही रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs PBK Final) ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 17 साल का वनवास खत्म करते हुए पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. सबसे बड़े मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाज हालात के हिसाब से खुद को नहीं ढाल सके, तो बड़े मैच का दबाव भी साफ तौर पर किंग्स के बल्लेबाजों पर दिखा. बहरहाल, अगर बेंगलुरु खिताब जीतने में सफल रहा, तो उसके पीछे दो सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट रहे, जिन्होंने उसे चैंपियन बनाने में बहुत ही बड़ा योगदान दिया

1. श्रेयस अय्यर का विकेट

यह आरसीबी की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा. किसी ने भी नहीं सोचा था कि पूरे टूर्नामेंट में प्रचंड फॉर्म में दिखे पंजाब किंग्स के कप्तान और सबसे सफल बल्लेबाज सिर्फ एक ही रन बनाकर पवेलियन लौट जाएंगे. लेकिन रोमारियो शेफर्ड की एक गुडलेंथ पर पड़कर धीमी हुई गेंद पर अय्यर सिर्फ 1 ही गेंद खेलने के बाद ढीला शॉट खेले, तो पंजाब किंग्स को इसकी सबसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. 

2. भुवनेश्वर कुमार का वह ओवर

पंजाब के लिए जीत का दूसरा सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट भुवनेश्वर कुमार के फेंके पारी के 17वें ओवर के रूप में आया. इस ओवरों में इस ओवर की दूसरी गेंद पर पहले लेफ्टी नेहला वढेरा और फिर चौथी गेंद पर मारक स्टोइनिस को चलता किया. अय्यर के विकेट के बाद यह आरसीबी की जीत का दूसरा सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा. 

3. रोमारियो शेफर्ड/जितेश शर्मा

आरसीबी को चैंपियन बनाने में पहले बैटिंग में स्लॉग ओवरों में जितेश शर्मा (24 गेंद, 10 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) और रोमारियो शेफर्ड (17 रन, 9 गेंद, 1 चौका 1 छक्का) ने तूफानी बल्लेबाजी करके आरसीबी को 190 का स्कोर प्रदान किया. ऐसे समय जब इस आंकड़े से कम स्कोर बनता दिख रहा था. वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने बाद में अय्यर का विकेट लेकर अपने प्रदर्शन को कहीं ज्यादा वजनी बना दिया, जो खिताबी जीत का तीसरा सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बना.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Royal Challengers Bengaluru, Punjab Kings, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com