विज्ञापन

RCB vs MI IPl 2026: बेंगलुरु के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव! सामने आया बड़ा अपडेट

Suryakumar Yadav Set to Play vs Royal Challengers Bengaluru: हाल ही में पिता बने सूर्यकुमार यादव को लेकर खबर है कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अगले मुकाबले में खेलते दिखेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो वह जल्द ही रायपुर पहुंचेंगे.

RCB vs MI IPl 2026: बेंगलुरु के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव! सामने आया बड़ा अपडेट
Suryakumar Yadav Set to Play vs Royal Challengers Bengaluru

Suryakumar Yadav Set to Play vs Royal Challengers Bengaluru: सूर्यकुमार यादव इन दिनों सूर्खियों में हैं. एक ओर जहां वह उनके घर में खुशियां आई हैं. शादी के 10 साल बाद वह पिता बने हैं, तो दूसरी ओर खबरें हैं कि भारतीय टी20 टीम की उनकी कप्तानी उनके हाथों से खिसक सकती है. टीम इंडिया ने उनकी अगुवाई में इस साल टी20 वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता था. बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन बल्ले से वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. पहले खबरें थी कि निजी कारणों के चलते सूर्या का मुंबई का अगले मैच में खेलना तय नहीं है. हालांकि, अब एक रिपोर्ट में दावा है कि मुंबई के पूर्व कप्तान ने दावा किया है कि उन्होंने 10 मई को होने वाले मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताया है. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सूर्या हाल ही में एक बच्ची के पिता बने हैं. परिवार में नए सदस्य के आने के ठीक 48 घंटे बाद ही सूर्या ने ने टीम मैनेजमेंट को अपनी उपलब्धता के बारे में बता दिया है. वह जल्दी ही रायपुर पहुंच जाएंगे.

क्या T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान रविवार को फिर से मुंबई की कप्तानी करेंगे, यह नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या के ठीक होने पर निर्भर करेगा. पीठ में खिंचाव के कारण हार्दिक 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे. अब सब कुछ मुंबई के स्पोर्ट्स मेडिसिन हेड बेन लैंगली और फिजियो नितिन पटेल पर निर्भर करता है. माना जा रहा है कि पंड्या ने शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट दिया और शनिवार को उनका फिर से आकलन किया जाएगा. ज़ाहिर है, उन्होंने रायपुर में टीम के साथ अभ्यास नहीं किया, लेकिन उम्मीद है कि वे शाम को अभ्यास करेंगे.

मुंबई इंडियंस फिलहाल 10 मैचों में 3 जीत और 7 हार के साथ नौंवे स्थान पर है. मुंबई के 6 अंक हैं. मुंबई के 4 मैच बाकी है और वो अपने सभी मैच जीत जाती है तो वह अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है. मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 14 अंक काफी नहीं होंगे. लेकिन बीते कुछ सीजन में ऐसा देखा गया है कि टीमें 14 अंकों के साथ नॉकआउट स्टेज तक पहुंची है. हालांकि, मुंबई को जीत के साथ साथ भाग्य की भी जरूरत होगी.

रविवार को रायपुर में मैच के बाद, मुंबई इंडियंस 14 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए धर्मशाला जाएगी, फिर 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के लिए ईडन गार्डन्स जाएगी, और आखिर में 24 मई को वानखेड़े में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिन के मैच के साथ लीग चरण का समापन करेगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रियान पराग के बाद अब फंसे यजुवेंद्र चहल, फ्लाइट में वेपिंग करते आए नजर? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: IPL 2026: अब टीम बस और होटलों में नहीं चलेगी मनमानी, खिलाड़ियों की गर्लफ़्रेंड से लेकर मालिकों तक पर BCCI की करनेवाली है सख्ती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com