RCB vs LSG: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. प्रचंड फॉर्म में चल रही आरसीबी को उसके घर में रोकना एलएसजी के लिए बड़ी चुनौती है. बता दें कि इस मैच से पहले लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली से मिले, कोहली से पंत ने काफी देर तक बात की और उनसे सलाह लेते हुए नजर आए. कोहली की बात को पंत काफी गंभीर होकर सुन रहे हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है विराट पंती. फैन्स दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं.
बता दें कि आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में रहे हैं, कोहली ने 4 मैच में 179 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. दूसरी ओर ऋषभ पंत ने अबतक आईपीएल 2026 में 4 मैच में 103 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है.
आरसीबी और लखनऊ के बीच मुकाबला
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस सीजन 4 में से 3 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है. इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया और फिर चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी की जीत का क्रम तोड़ा। उस मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अपने चौथे मैच में इस टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 रन से जीत हासिल की.
दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 4 में से 2 मैच गंवा चुकी है. इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध अपना पहला मैच 6 विकेट से हारा, जिसके बाद शानदार वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (5 विकेट) और कोलकाता नाइट राइडर्स (3 विकेट) के खिलाफ जीत हासिल की. इसके बाद गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 7 विकेट से मैच गंवा दिया.
ये भी पढ़ें- CSK की जीत से IPL Points Table में उथल-पुथल, केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल
ये भी पढ़ें- Sanju Samson: संजू सैमसन ने IPL में मचाई खलबली, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं