Why Bhuvneshwar Kumar have Purple Cap but Not Kagiso Rabada: धर्मशाला में हुए आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में जहां गुजरात टाइटंस की तरफ कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 54 रन देते हुए 2 विकेट लिए, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 28 रन देते हुए 2 विकेट निकाले. इन विकटों के बाद दोनों ही दिग्गजों के 26-26 विकेट हैं, लेकिन पर्पल कैप होल्डर भुवी है. विकेट बराबर हैं, तो फिर किस अंतर के चलते आरसीबी स्टार पर्पल कैप होल्डर हैं, इसका जवाब है इकॉनमी रेट. भुवनेश्वर ने मौजूदा सीजन में 8.00 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं जबकि रबाडा ने 9.48 की इकॉनमी से. इसी अंतर से चलते भुवी नंबर-1 हैं.
कौन मारेगा बाजी
आईपीएल 2026 में सर्विधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में से चार प्लेऑफ खेल रहे हैं. फिलहाल पर्पल कैप भुवी के पास है, लेकिन दूसरे स्थान पर मौजूद रबाजा से उनके विकटों की संख्या बराबर है. लिस्ट में जोफ्रा आर्चर और राशिद खान भी है. जोफ्रा के नाम 21 विकेट हैं जबकि रादिश के नाम 19. भुवी और राशिद के बीच अंतर है, ऐसे में उनका टॉप पर पहुंचना मुश्किल है. हालांकि, भुवी का टॉप पर बरकरा रहना भी आसान नहीं है.
बेंगलुरु अब सीधे फाइनल खेलेगी. जबकि हैदराबाद, राजस्थान और गुजरात में कोई एक टीम कम से कम दो मैच और खेलेगी. राजस्थान या हैदराबाद में से एक टीम, बुधवार को होने वाले मैच को लगाकर तीन मैच खेल सकती है. अगर गुजरात फाइनल में पहुंचती है तो रबाडा के पास दो मैच होंगे- क्वालीफायर-2, और फाइनल. ऐसे में पर्पल कैप का विजेता कौना होगा, इशका फैसला फाइनल नतीजे के बाद ही पता चल सकता है.
क्या यह रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे भुवनेश्वर
आईपीएल के किसी एक संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सर्वाधिक विकेट लेना का रिकॉर्ड हर्षल पटेल के नाम है. जिन्होंने 2021 सीजन में 32 विकेट चटकाए थे. जबकि भुवी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. भुवी के नाम 26 विकेट हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भुवी हर्षल को इस सीजन पीछे छोड़ पाएंगे? हालांकि, यह इतना आसान नहीं है, क्योंकि बेंगलुरु अब सीधे फाइनल खेलेगी. ऐसे में उनके पास सिर्फ एक मैच है.
RCB के लिए एक संस्करण में सबसे ज़्यादा विकेट
- 32 हर्षल पटेल (2021)
- 26 भुवनेश्वर कुमार (2026) *
- 26 वानिंदु हसरंगा (2022)
- 23 आर विनय कुमार (2013)
- 23 युजवेंद्र चहल (2015)
क्रेडिट पर्दे के पीछे के लोगों का
भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप जीतने के बाद प्रासरणकर्ता से बात करते हुए कहा,"मुझे लगता है कि इसका बहुत सारा क्रेडिट पर्दे के पीछे के लोगों को जाता है. मैं और हेज़लवुड, जो अनुभव लाए वो एक बात है, लेकिन जब सपोर्ट स्टाफ की बात आती है, तो वे जो छोटी-छोटी चीजें ला रहे हैं, जो आपसे बच सकती हैं. लेकिन अगर हॉफ और मेरे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को स्वीकार किया जाता है और आप वह नियम लागू करते हैं, तो यह हमारे लिए काम करता है. और मुझे लगता है कि हम पहले मैच से ही ऐसा कर रहे हैं और इससे हमें बहुत मदद मिल रही है."
क्या RCB डेटा के इस्तेमाल पर अधिक निर्भर है, इस पर भुवी ने कहा,"मुझे लगता है कि हम कह सकते हैं कि हमें डेटा की जानकारी है. अगर खिलाड़ी कुछ नया कर रहे हैं, तो ठीक है, हम निश्चित रूप से उस पर गौर करते हैं और उसे अपनाने की कोशिश करते हैं. लेकिन हम 100% डेटा पर निर्भर नहीं रहते. लेकिन हां इससे मदद मिलती है."
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद FIFA WORLD CUP 2026 का बुखार: जानें कौन सा भारतीय क्रिकेट स्टार किस फुटबॉलर का फैन?
यह भी पढ़ें: ट्रेविस हेड, अय्यर के खिलाफ किसने फैलाई नफरत? पैसा लेकर सोशल मीडिया से वार, रिपोर्ट में कीमत का हुआ खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं