विज्ञापन

RCB vs GT: हिंगे ने कर दिया "विकेट वैभव" के प्लान का खुलासा, बॉलरों को फ्री की टिप्स, सूर्यवंशी को रहना होगा सावधान

Hinge on Vaibhav: जहां वैभव ने बड़े-बड़े बॉलरों को शुरुआती ओवरों में हैरान कर दिया, तो वहीं हिंगे ने इस लेफ्टी बल्लेबाज को आउट करने का तोड़ निकाल उनकी खामी को उजागर कर दिया

RCB vs GT: हिंगे ने कर दिया "विकेट वैभव" के प्लान का खुलासा, बॉलरों को फ्री की टिप्स, सूर्यवंशी को रहना होगा सावधान
Vaibhav sooryavashi: वैभव सूर्यवंसी को अब एकदम सतर्कता के साथ बैटिंग करनी होगी
X: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में जहां बड़े-बड़े बॉलरों को पलक झपके ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने दिग्गज बॉलरों को चौंका दिया, तो वहीं अपने डेब्यू ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के प्रफुल हिंगे (Praful Hinge) अपने पहले ही मैच में शुरुआती पलों में ही वैभव की गिल्लियां  बिखेर कर सुर्खियों में आ गए. तब से वैभव के आउट होने के तरीके और खासकर प्रफुल के बयान के बाद उनकी चर्चा ज्यादा हो चली थी. मैच खत्म होने के बाद प्रफुल ने कहा था कि वह वैभव को जल्द ही आउट कर देंगे, यह उन्हें मालूम था. दरअसल ऐसा कहकर यह मैसेज दिया था कि उनके पास वैभव को आउट करने का प्लान था. वास्तव में, सच यह है कि प्रभुल ने एक तरह से वैभव को आउट करने का प्लान सार्वनजिक कर दिया है. यह तमाम बॉलरों के लिए एक तरफ से फ्री की टिप्स है. और ऐसे में वैभव को यहां से बहुत ही सावधानी भरी रवैया अख्तियार करना होगा.

अंडर-23 से मिली हिंगे को प्रेरणा

प्रफुल हिंगे ने जियो स्पोर्ट्स स्टार से बातचीत में कहा, 'मैं उसके खिलाफ पूर्व में अंडर-23 मैच खेल चुका हूं. तब मैंने उसे बाउंसर से आउट किया था. इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं बाउंसर फेंकता हूं, तो मेरे खिलाफ शॉट खेलने जाएगा. वह हर बॉलर के साथ आईपीएल में ऐसा ही कर रहा है. मैं एक बार फिर से उसे बाउंसर से टेस्ट करना चाहता था. उसने मारने की कोशिश की, लेकिन वैभव को सही टाइमिंग हासिल नहीं हुई.'

बॉलिंग कोच ने बदल दिया प्लान

इस लंबी कद-काठी के बॉलर ने कहा, 'मीटिंग में हमने वैभव के बारे में डिस्कस किया था. सबसे पहले मैंने अपना विचार साझा किया. उसके बाद बॉलिंग कोच ने अपने विचार रखे. मैं वैभव को राउंद द विकेट बॉलिंग करना चाहता था, लेकिन बॉलिंग कोच ने मुझे एक गेंद के लिए ओवर द विकेट ही जाने के लिए कहा और मुझे विकेट मिल गया. इस पर हम बहुत ही खुश थे.' वैसे आईपीएल में शानदार पदार्पण के बाद भी हिंगे ने कहा कि उनके लिए ज्यादा कुछ नहीं बदला है.

'जिंदगी ज्यादा नहीं बदली'

उन्होंने कहा, 'हां मैंने वैभव को आउट करने के लिए बाउंसर की प्लानिंग की थी, लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि मैं पहले ही मैच में चार विकेट लूंगा. हालांकि, मैं ऐसा महसूस नहीं कर रहा हूं कि इसके बाद मेरा जीवन बहुत ज्यादा बदल गया है. मैं सोशल मीडिया से दूर रहकर ट्रेनिंग पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा हूं.'

यह भी पढ़ें:  'हम कुछ खास देख रहे हैं...' एलन बॉर्डर ने विश्व क्रिकेट के इस बल्लेबाज को बताया दूसरा 'ब्रायन लारा'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com