Virat kohli's World record: पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) की उम्र भले ही बढ़ रही हो, लेकिन उनके बल्ले की जवानी किसी पुरानी शराब की तरह ही फैंस को मदहोश कर रही है. शुक्रवार को विराट (Virat Kohli) ने घरेलू चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात (RCB vs GT) के खिलाफ एक ऐसी ही अलग और उच्चस्तरीय पारी खेली. शुरुआती करीब 3 ओवर तक कोहली शांत रहे, लेकिन इसके बाद उन्होंने गुजराती बॉलरों की खाल में भूसा भर दिया. विराट ने सिर्फ 44 गेंदों पर 8 चौकों और 4 छ्क्कों से शानदार पारी खेली, जिसने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा. विराट एक और मैच में POM बने, तो रिकॉर्ड के राजा ने इस मामले में भी एक और बड़ी लकीर खींच दी.
मैच दर मैच कोहली हो रहे और विराट!
कोहली मैच दर मैच रन और रिकॉर्ड के मामले में ही नहीं, बल्कि प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार के मामले में भी विराट हो रहे हैं! वास्तव में कोहली इस मामले में लकीर और बड़ी कर रहे हैं. शुक्रवार को विराट ने आईपीएल में 39वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का रिकॉर्ड अपनी झोली में डाला. और कहा जा सकत है कि अब यहां से मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का उनसे आगे निकलना खासा मुश्किल हो चला है.
आईपीएल में सबसे ज्यादा POM जीतने वाले शीर्ष 5 खिलाड़ी
POM नंबर खिलाड़ी
39 विराट कोहली
36 रोहित शर्मा
27 सूर्यकुमार यादव
23 सुरेश रैना
21 रवींद्र जडेजा
वैभव और अभिषेक मिटा पाएंगे लकीर?
वास्तव में विराट की ओर से POM को लेकर मैच दर मैच और बड़ी हो रही लकीर अभी और ऊंची जाएगी. ऐसे में सवाल यह है कि प्लेयर ऑफ द मैच के मामले में कौन कोहली का रिकॉर्ड तोड़ेगा. एक रोहित हैं, जो उनसे 3 अवार्ड पीछे हैं लेकिन जो वर्तमान में उनकी जगह को लेकर मुंबई इंडियंस के हालात हैं, लगता नहीं कि रोहित अब यहां से विराट से आगे निकल पाएंगे. निश्चित रूप से वर्तमान में स्टार सक्रिय बल्लेबाजों के लिए कोहली के लिए कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ना लगभग असंभव है. ऐसे में फैंस की सारी उम्मीदें युवा स्टार अभिषेक शर्मा और खासतौर पर सुपर किड वैभव सूर्यवंशी पर जा टिकी हैं. इन दोनों को ही आईपीएल में अभी खासी लंबी पारी खेलनी है, दोनों के पास ही उम्र और शैली का अच्छा साथ है. विशेषकर वैभव सूर्यवंशी के पास. अब यह समय ही बताएगा कि कब और कितने साल में वैभल कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ भी पाते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली का T-20 में तहलका, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं