विज्ञापन

पाटीदार का कैच नहीं बल्कि ये था RCB की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, 4 मिनट के पंच में ही पस्त हुआ गुजरात

RCB vs GT Match Turning Point: क्वालीफायर-1 में रजत पाटीदार का कैच टपकाना गुजरात को काफी महंगा पड़ा, लेकिन उनका कैच नहीं बल्कि पावरप्ले के अंदर की 6 गेंद मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ.

पाटीदार का कैच नहीं बल्कि ये था RCB की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, 4 मिनट के पंच में ही पस्त हुआ गुजरात
RCB vs GT Match Turning Point:

RCB vs GT Match Turning Point: धर्मशाला में हुए आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा. पाटीदार की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर बेंगलुरु ने स्कोरबोर्ड को 254 रन टांगे दिए थे. इसके बाद जिम्मा था, साई सुदर्शन और शुभमन गिल पर. सुदर्शन और गिल, ऑरेज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन मंगलवार की रात, दोनों ही टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे. इसके बाद पावरप्ले के वो चार मिनट आए, जिसमें गुजरात की वापसी की साफी उम्मीदें खत्म हुई. बेंगलुरु के गेंदबाजों ने शुरुआती 30 गेंदों में ही यह तय कर दिया था कि उनकी टीम अहमदाबाद का टिकट कटा ले.

पावरप्ले में गुजरात की आधी टीम थी पवेलियन में

स्कोरबोर्ड पर 255 का लक्ष्य था. गुजरात ने आईपीएल इतिहास में 233 का सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया है, जबकि सबसे सफल लक्ष्य, उसने 204 का हासिल किया है. धर्मशाला में लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है, लेकिन जैकब डफी ने इसे गुजरात के लिए मुश्किल कर दिया. डफी ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर इन फॉर्म ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन का विकेट हासिल किया. इसके अगले ओवर में भुवी ने गुजरात के कप्तान गिल का शिकार किया. 19 गेंदों के अंदर गुजरात ने अपने दोनों इन फॉर्म ओपनर के विकेट गंवा दिए थे, वो भी 27 के स्कोर पर.

4 मिनट के पंच में ही पस्त हुआ गुजरात

इसके बाद पावरप्ले के वो चार मिनट आए, जिसमें गुजरात पूरी तरह से पस्त हुई. पावरप्ले का पांचवां ओवर लेकर जोश हेजलवुड आए थे. उन्होंने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर जोस बटलर का शिकार किया. बटलर बोल्ड हुए थे. बटलर सिर्फ 29 रन बनाए पाए. इसके बाद अगला ओवर फेंकने रासिख डार आए थे और उन्होंने इस ओवर में पहली ही गेंद पर निशांत सिंद्धू का शिकार किया. जबकि ओवर की तीसरी गेंद पर जेसन होल्डर का विकेट निकाला. यह वही चार मिनट रहे, जिसमें गुजरात पूरी तरह से पस्त हो गई. अगर गिल और सुदर्शन के विकटों के बाद भी गुजरात के फैंस वापसी का सोच रहे थे, तो इस पंच से वह पूरी तरह ढेर हो गए. पावरप्ले खत्म होने पर गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और बेंगलुरु के अहमदाबाद का टिक्ट कंफर्म हो चुका था.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: भुवनेश्वर - रबाडा के विकेट बराबर, फिर भुवी के पास पर्पल कैप क्यों? यह सुपर रिकार्ड RCB स्टार के निशाने पर

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद FIFA WORLD CUP 2026 का बुखार: जानें कौन सा भारतीय क्रिकेट स्टार किस फुटबॉलर का फैन?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com