विज्ञापन

RCB vs GT: सबसे बड़ा किंग कौन? फाइनल ही नहीं, सीजन की सबसे बड़ी वेरी-वेरी स्पेशल 2 टक्कर

IPL 2026 Orange and Purple Cap Race, RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी भिड़ंत तो होगी ही, लेकिन मैदान के अंदर ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए IPL इतिहास की सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

RCB vs GT: सबसे बड़ा किंग कौन? फाइनल ही नहीं, सीजन की सबसे बड़ी वेरी-वेरी स्पेशल 2 टक्कर
IPL 2026 Orange and Purple Cap Race, RCB vs GT Final:

IPL 2026 Orange and Purple Cap Race, RCB vs GT Final: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाले इस सीजन के सबसे बड़े टक्कर का गवाह बनने के लिए तैयार है, जहां दोनों ही टीमें ट्रॉफी उठाने के इरादे से उतरेंगी, लेकिन इस फाइनल मैच के अंदर दो ऐसी स्पेशल' टक्कर होने वाली हैं, जिस पर पूरे क्रिकेट जगत की नजरें टिकी हुई हैं. यह जंग सिर्फ टीमों की नहीं, बल्कि इस सीजन के सबसे बड़े व्यक्तिगत रन और विकेट लेने की उपलब्धि पर होगी जिसमे ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए टक्कर होगी.

पर्पल कैप की रेस में कागिसो रबाडा सबसे आगे

इस समय पर्पल कैप की रेस में कागिसो रबाडा 28 विकेट चटकाकर सबसे आगे चल रहे हैं. फाइनल मुकाबले में रबाडा की कोशिश होगी कि वे आरसीबी के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर इस कैप पर अपना कब्जा बरकरार रखें. दूसरी तरफ, आरसीबी के सबसे बड़े ट्रंप कार्ड भुवनेश्वर कुमार 26 विकेट लेकर रबाडा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

भुवी अगर इस फाइनल मैच में 3 विकेट चटकाकर रबाडा को पीछे छोड़ देते हैं, तो वे पर्पल कैप अपने नाम कर लेंगे. इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के इतिहास में एक ऐसा महा-रिकॉर्ड बना देंगे जो आज तक कोई गेंदबाज नहीं कर पाया. वे आईपीएल इतिहास में तीन बार (इससे पहले 2016 और 2017) पर्पल कैप जीतने वाले दुनिया के पहले और इकलौते गेंदबाज बन जाएंगे.

ऑरेंज कैप पर कब्जे के लिए टक्कर

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल इस समय 16 में से 15 मैचों में 163 के स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं. गिल को वैभव से आगे निकलने के लिए सिर्फ 55 रनों की दरकार है. इस समय सबसे ऊपर राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय 'वंडर बॉय' वैभव सूर्यवंशी का नाम दर्ज है, जिन्होंने 16 मैचों में 48.50 की लाजवाब औसत और 237.31 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 63 चौके और इतिहास के सबसे ज्यादा 72 छक्के निकले हैं. फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के दो धाकड़ ओपनर्स वैभव के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के इरादे से उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: RCB vs GT IPL Final: इन 3 तूफानी टक्कर पर टिका इस सीजन का ताज, जो तय करेगा कौन बनेगा IPL 2026 का चैंपियन

साई सुदर्शन भी रेस में बरकरार

वहीं, गुजरात की बल्लेबाजी की रीढ़ साई सुदर्शन भी 16 मैचों में 159 के स्ट्राइक रेट से 710 रन बनाकर तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. सुदर्शन को भी नंबर वन बनने के लिए 67 रनों की जरूरत है. देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल की शाम रनों का यह ताज किसके सिर सजता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com