विज्ञापन

IPL 2026 Final: इन 3 तूफानी टक्कर पर टिका इस सीजन का ताज, जो तय करेगा कौन बनेगा IPL 2026 का चैंपियन

RCB vs GT IPL 2026 Final Key Players to Watch: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाली जंग से पहले मैदान के अंदर 3 बड़े देखने को मिलेंगे.

IPL 2026 Final: इन 3 तूफानी टक्कर पर टिका इस सीजन का ताज, जो तय करेगा कौन बनेगा IPL 2026 का चैंपियन
RCB vs GT IPL 2026 Final Key Players to Watch:

RCB vs GT IPL 2026 Final Key Players to Watch: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच  खेला जाएगा. जीटी का अपने घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड शानदार रहा है. आज की शाम जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल का महामुकाबला शुरू होगा, तो ट्रॉफी पर कब्जा वही टीम कर पाएगी जो मैदान के अंदर होने वाली छोटी-छोटी जीतों को अपने नाम करेगी. क्रिकेट में कहते हैं कि मैच किसी एक टीम से नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच के मुकाबलों से जीता जाता है. आइए नजर डालते हैं इस खिताबी भिड़ंत के उन 3 सबसे बड़े और रोमांचक मुकाबलों पर, जो मैच का पासा पूरी तरह पलट सकते हैं.

1. किंग कोहली का इम्तिहान - सामने रबाडा और जेसन होल्डर की घातक जोड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस की नजरें एक बार फिर अपने सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली पर टिकी होंगी. फाइनल जैसे बड़े मंच पर आरसीबी को अगर बड़ा स्कोर खड़ा करना है, तो कोहली का क्रीज पर टिकना बेहद जरूरी है. लेकिन गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कोहली का रास्ता रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. गुजरात के पास कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर के रूप में दो ऐसे अस्त्र हैं, जो कोहली के सामने हमेशा आग उगलते हैं. आंकड़ों की बात करें तो होल्डर अब तक आईपीएल में कोहली को 4 बार अपना शिकार बना चुके हैं, जबकि रबाडा ने 5 बार किंग कोहली को गच्चा देकर पवेलियन का रास्ता दिखाया है. ऐसे में पावर-प्ले के दौरान इन दोनों गेंदबाजों के खिलाफ रन चुराना कोहली के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा.

2. गिल और सुदर्शन का तूफान रोक पाएंगे भुवी और हेजलवुड?

गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत उनके दोनों ओपनर्स शुभमन गिल और साई सुदर्शन हैं. यह दोनों इस समय ऐसी जादुई फॉर्म में हैं कि विरोधी गेंदबाजों के पास इनका कोई तोड़ नहीं है. पिछले ही मैच में यानी क्वालीफायर 2 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की ऐसी गदर साझेदारी की थी, जिसने 215 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को भी बौना बना दिया था.

लेकिन फाइनल में इनका सामना आरसीबी के दो सबसे चालाक गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड से होने वाला है. विशेषकर भुवनेश्वर कुमार के सामने गुजरात के इन दोनों शेरों भीगी बिल्ली बन जाते हैं. भुवी की अंदर आती स्विंग गेंदे इन दोनों के लिए काल साबित होती रही हैं. भुवी ने अब तक शुभमन गिल को 6 बार और साई सुदर्शन को पूरे 7 बार आउट करके अपनी उंगलियों पर नचाया है. वहीं हेजलवुड ने 2 बार साई को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. अब  देखना दिलचस्प होगा कि क्या फाइनल में भी भुवी का जादू चलता है या गुजरात के युवा प्रिंस बाजी मारते हैं.

3. स्पिन के सिकंदर राशिद खान बनाम देवदत्त पडिक्कल

टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में थोड़ा शांत रहने के बाद गुजरात के मुख्य लेग स्पिनर राशिद खान अब अपनी पुरानी खतरनाक लय में वापस लौट चुके हैं. राशिद इस सीजन में अब तक 19 विकेट चटकाकर आरसीबी के मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस करने के लिए तैयार बैठे हैं. मिडिल ओवर्स में उनका सबसे बड़ा मुकाबला आरसीबी के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल से होगा. राशिद खान का रिकॉर्ड पडिक्कल के खिलाफ बेहद खौफनाक रहा है. वो अब तक पडिक्कल को 5 बार अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर आउट कर चुके हैं. पडिक्कल को अगर अपनी टीम के लिए मिडिल ओवर्स में रन बटोरने हैं, तो उन्हें राशिद खान के चार ओवरों को बहुत सूझबूझ के साथ खेलना होगा.

ये भी पढ़ें: RCB vs GT IPL Final: गुजरात टाइटंस की वो कमजोर कड़ी जिस पर 'वार' कर इतिहास रचना चाहेगी आरसीबी 

गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के इस मैदान पर अब तक 22 मुकाबले खेले हैं. इसमें से टीम को 15 में जीत मिली है. आईपीएल 2026 में जीटी ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले 7 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात टाइटंस ने आईपीएल का पहला खिताब इसी मैदान पर साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीता था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com