जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की आरसीबी के हाथों 27 रन से हार फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. फैंस बातें कर रहे हैं कि आखिर एमएस धोनी के रहते ऐसा कैसे हो गया, तो वहीं चर्चे इस बात के भी हैं कि क्या धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है. सभी ने देखा कि एक महीने बाद ही 43 साल के होने जा रहे धोनी ने कैसे सीजन शुरू होने से पहले कप्तानी युवा ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी. कैसे धोनी एक टांग में समस्या के बावजूद खेले और कई मौकों पर काफी नीचे खेलने भी उतरे. अब जबकि अगले साल मेगा नीलामी है, तो ज्याादतर लोगों ने मान लिया है कि धोनी ने अपना आखिरी मैच खेल लिया है, लेकिन अब अंबाती रायुडु ने बड़ी बात कहकर चौंका दिया है.
महेंद्र सिंह धोनी के पास बड़ा मौका, ऐसा करते ही डिविलियर्स को छोड़ देंगे पीछे
"स्वभाव के उलट दिखे धोनी"
रायुडु ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि धोनी ने चेन्नई के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है. और मैं इस परिणाम के साथ उनकी विदाई नहीं देखना चाहता. उन्होंने कहा कि धोनी अपने आउट होने के बाद भी थोड़े हताश दिखाई पड़े. यह धोनी के नैसर्गिक स्वभाव के उलट तस्वीर थी. वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही टीम की अच्छी स्थिति में विदाई चाहते थे. लेकिन आपको धोनी को लेकर कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकते. कौन जानता है कि वह अगले साल फिर आईपीएल में खेलते दिखाई पड़ें.ं
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"यह पूरी तरह बीसीसीआई पर निर्भर"
रायुडु ने इन दिनों चर्चा में चल रहे इंपैक्ट प्लेयर रूल को लेकर भी बात की. पूर्व बल्लेबाज बोले कि यह नियम धोनी को आखिरी ओवरों में उतरने और असर छोड़ने का मौका प्रदान करता है.और बेहतर यही होगा कि बीसीसीआई इस नियम को न हटाए क्योंकि हम सभी अभी भी एमएस धोनी को खेलते देखना चाहते हैं. इसलिए यह अब पूरी तरह से बीसीसीआई पर निर्भर करता है. क्या हम धोनी को खेलते देखना चाहते हैं या नहीं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं