विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2020

RCB vs CSK IPL 2020: ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने बैंगलोर को 8 विकेट से हराया

IPL 2020 RCB Vs CSK: ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के शानदार अर्धशतकीय 65 रन की नाबाद पारी के दम पर चेन्नई ने बैंगलोर को आईपीएल (IPL 2020) के 44वें मैच में 8 विकेट से हरा दिया. ऋतुराज गायकवाड़ 65 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं कप्तान धोनी (MS Dhoni) ने 19 रन की पारी खेलकर सीएसके को जीत दिला दी

RCB vs CSK IPL 2020: ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने बैंगलोर को 8 विकेट से हराया
RCB vs CSK IPL 2020: ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने बैंगलोर को 8 विकेट से हराया

IPL 2020 RCB Vs CSK: ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के शानदार अर्धशतकीय 65 रन की नाबाद पारी के दम पर चेन्नई ने बैंगलोर को आईपीएल (IPL 2020) के 44वें मैच में 8 विकेट से हरा दिया. ऋतुराज गायकवाड़ 65 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं कप्तान धोनी (MS Dhoni) ने 19 रन की पारी खेलकर सीएसके को जीत दिला दी. इन दो बल्लेबाजों के अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 13 गेंद पर 25 रन और अंबाता रायडु ने 27 गेंद पर 39 रन की पारी खेली थी. बैंगलोर की ओर से चहल को 1 और क्रिस मॉरिस को 1 विकेट मिला. टूर्नामेंट में सीएसके की यह चौथी जीत है तो वहीं आरसीबी की चौथी हार है. हार के बाद भी आरसीबी इस समय आईपीएल 2020 के प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर बरकरार है. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के जीत के बाद 8 प्वाइंट्स हो गए हैं. इससे पहले रॉ़यल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहले खेलते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए. आरसीबी की ओर से कप्तान कोहली (Virat Kohli) ने अर्धशतक जमाया तो वहीं ए्बी डिविलियर्स ने 39 रन की पारी खेली. सीएसके की ओर से सैम कुरेन को 3 विकेट, मोनू सिंह को 1 विकेट मिला. इसके अलावा दीपक चाहर को 2 विकेट मिले. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium ,Dubai) में खेला जा रहा है..  स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर XI:देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), मोइन अली, गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

चेन्नई सुपरकिंग्स XI:
रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, एन जगदीसन, एमएस धोनी (w / c), सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मोनू कुमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RCB Vs CSK, Royal Challengers Bangalore, Royal Challengers Bangalore Vs Chennai Super Kings, Chennai Super Kings, IPL Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com