विज्ञापन

आरसीबी ने हैरिस को दिया झटका! यूपी वॉरियर्स ने नौ खिलाड़ियों को दिखा दिया बाहर का रास्ता, नीलामी से पहले बवाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम ने आगामी नीलामी से पहले ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को रिलीज कर दिया है.

आरसीबी ने हैरिस को दिया झटका! यूपी वॉरियर्स ने नौ खिलाड़ियों को दिखा दिया बाहर का रास्ता, नीलामी से पहले बवाल
आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल की नीलामी से पहले ग्रेस हैरिस को रिलीज किया

मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाली 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को रिलीज (अपने साथ बरकरार नहीं रखना) कर दिया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की खिलाड़ी रिटेंशन की समयसीमा सोमवार को समाप्त हो गई. पांच टीम ने कुल 63 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है जिनमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.

ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने अगले सत्र के लिए खुद को उपलब्ध कराया है. वह पिछले सत्र में आरसीबी के खिताबी अभियान का हिस्सा नहीं थीं. अगला टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. आरसीबी ने हैरिस के अलावा डी हेमलता, गौतमी नाइक और लिंसी स्मिथ को भी रिलीज किया है. टीम ने कुल चार खिलाड़ियों को रिलीज किया. 

बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, 'नीलामी से पहले कुल 27 स्थान खाली हैं जिनमें सात विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं.' यूपी वॉरियर्स ने सबसे अधिक नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया है और वह 3.65 करोड़ रुपये की अधिकतम राशि के साथ नीलामी में उतरेगा. रिलीज किए गए खिलाड़ियों में किरण नवगिरे और डीयांड्रा डॉटिन भी शामिल हैं.

डब्ल्यूपीएल के चारों फाइनल गंवाने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इनमें ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर एलेना किंग के अलावा स्नेह राणा और लिजेल ली शामिल हैं. दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिनमें जी कमालिनी और बाएं हाथ की स्पिनर साइका इशाक शामिल हैं.

गुजरात जाइेट्स की ओर से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनियल वाट हॉज प्रमुख नाम हैं.

रिटेन गए खिलाड़ियों की सूची 

दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लॉरा वोलवार्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मडिवाला, मारिजेन कैप, मीनू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा. 

गुजरात जाइंट्स: अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यस्तिका भाटिया.

मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, नताली स्काइवर ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजना सजीवन, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: अरुंधति रेड्डी, एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नेदिन डि क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, प्रत्युषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना. 

यूपी वॉरियर्स: दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस. 

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: चीन नंबर 1, जापान नंबर 2, भारत कब लगाएगा टॉप 10 की छलांग?


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bangalore, Grace Margaret Harris, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com