विज्ञापन

सीधे धर्मशाला टू अहमदाबाद- डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने GT के खोल दिए धागे, पाटीदार ने खोला धुंआधार पारी का राज

RCB Captain Rajat Patidar Statement After Win Against Gujarat Titans: गुजरात के खिलाफ मिली जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा ये हमारे लिए सुपर गेम था.

सीधे धर्मशाला टू अहमदाबाद- डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने GT के खोल दिए धागे, पाटीदार ने खोला धुंआधार पारी का राज
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का बयान

धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर-1 में डिफेंडिंग चैंपियन बैंगलोर और कप्तान रजत पाटीदार ने पूर्व चैंपियन गुजरात के धागे खोल दिये. 18 साल बाद खिताब जीता और पांचवीं बार फाइनल में कदम रख लिया. बैंगलोर ने पहले तो कप्तान पाटीदार की नाबाद 93 रनों की पारी (33 गेंद, 5 चौके, 9 छक्के, 282 स्ट्राइक रेट) के सहारे गुजरात के सामने हिमालय जैसा 255 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. बाद में जैकब डफ़ी, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेज़लवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम जैसे गेंदबाज़ों की सॉलिड यूनिट ने गुजरात के बैटर्स के बैंड बजा दी. 

धुंआधार पारी का राज

STAR SPORTS पर मैच प्रेज़ेन्टेशन के दौरान चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'ये हमारे लिए सुपर गेम था.' उन्होंने ये भी कहा, 'मुझे अपने विकेट की फिक्र नहीं थी. बस हर गेम में रन बनाना था.' पाटीदार ने ये भी कहा कि विकेट आसान नहीं था और उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. इसलिए भी गुजरात के बैटर खुलकर खेल नहीं पाये. 

बैंगलोर ने क्वालीफायर में गुजरात को 94 रनों से हराकर एक रिकॉर्ड बनाते हुए फाइनल के लिए अहमदाबाद का टिकट कटा लिया. इस जीत से बैंगलोर को फाइनल की तैयारी के लिए चार अहम दिन भी मिल गए हैं.

इसे भूलकर करेंगे फ़्रेश स्टार्ट

STAR SPORTS पर मैच के बाद प्रेजेन्टेशन के दौरान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'हम इस हार को भूलकर मोहाली में एक फ़्रेश शुरुआत करेंगे.' गिल ने ये भी कहा, 'प्रेशर सिचुएशन में हम अपटू द मार्क नहीं रहे (यानी दबाव में हमने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया).'

राहुल तेवतिया ने गुजरात के लिए सबसे ज़्यादा 68 रन बनाये और अपनी टीम को 100 रनों से बड़ी हार झेलने से बचा लिया. STAR SPORTS पर कॉमेन्ट्री के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले कहते हैं, 'गुजरात के पास मिडिल ऑर्डर के बैटर्स की समस्या रही है. ऐसे में राहुल तेवतिया (43 गेंदों पर 68 रन) की हाफ सेंचुरी सही टाइम पर आई है, क्योंकि इन्हें चंडीगढ़ में क्वालीफायर-2 का मैच खेलना है.'

यह भी पढ़ें- RCB vs GT: आरसीबी ने गुजरात को 92 रनों से रौंदते हुए शान से फाइनल में किया प्रवेश, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Rajat Manohar Patidar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com