विज्ञापन

RR vs CSK: 6158 दिनों का इंतजार खत्म कर सर जडेजा ने IPL में रचा इतिहास, चेन्नई के खिलाफ मैच खेलकर बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड

Ravindra Jadeja Record in IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया, जब उन्होंने 2026 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने का 17 साल का इंतज़ार खत्म किया. जडेजा 2008 और 2009 में RR के लिए खेले थे. जब शेन वॉर्न की कप्तानी वाली टीम ने ट्रॉफी जीती थी, तब उन्होंने इसमें अहम भूमिका निभाई थी.

RR vs CSK: 6158 दिनों का इंतजार खत्म कर सर जडेजा ने IPL में रचा इतिहास, चेन्नई के खिलाफ मैच खेलकर बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड
IPL 2026, RR vs CSK: जडेजा ने रचा इतिहास

Ravindra Jadeja Record: सर रविंद्र जडेजा ने आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में शानदार गेंदबाजी की और सीएसके के खिलाफ मैच में 3 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए. बता दें कि इस मैच में राजस्थान को 8 विकेट से जीत मिली, राजस्थान की जीत में जहां वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार 52 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर सर रविंद्र जडेजा ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सर जडेजा के लिए राजस्थान की टीम की ओर से खेलना घर वापसी जैसा था, उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में रॉयल्स के साथ की थी. वह शेन वॉर्न की कप्तानी वाली उस टीम का अहम हिस्सा थे, जिसने पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीती थी. इस भारतीय क्रिकेट दिग्गज ने 2009 में RR के लिए भी खेला था, लेकिन BCCI से बैन के चलते 2010 का सीजन नहीं खेल पाए थे.

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन बनाकर टी-20 में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

सर रविंद्र जडेजा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

आज से पहले, आईपीएल मैच में RR के लिए जडेजा का आखिरी मुकाबला 20 मई 2009 (6158 दिन पहले) को डरबन में केकेआर के खिलाफ हुआ था. 17 साल का यह लंबा गैप किसी भी खिलाड़ी के लिए एक ही फ्रेंचाइजी के लिए दो मैचों के बीच का सबसे लंबा अंतराल है.  यह रिकॉर्ड इससे पहले कर्ण शर्मा के नाम था, जिन्होंने RCB के लिए खेलने के लिए 14 साल इंतजार किया था.  दिलचस्प बात यह है कि चार बार आईपीएल जीतने वाले यह खिलाड़ी 2018 से 2021 तक सीएसके में जडेजा का टीममेट भी था. 

IPL के इतिहास में एक ही टीम के लिए दो मैचों में शामिल होने के बीच सबसे लंबा अंतराल

खिलाड़ीअंतराल (दिन)टीमशुरुआतसमाप्ति
रवींद्र जडेजा 6158RR20 मई, 2009 30 मार्च, 2026
कर्ण शर्मा 5093RCB22 अप्रैल, 20093 अप्रैल, 2023
मनदीप सिंह4751KKR29 मार्च, 20101 अप्रैल, 2023
मयंक अग्रवाल4423RCB13 अप्रैल, 202323 मई, 2025

वहीं, सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ मैच में जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की. सीएसके की पारी की समाप्ति के बाद आरआर में लौटने और अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने बातचीत की. आरआर में अपनी वापसी पर इस दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझ पर गुलाबी रंग अच्छा लगता है. जडेजा ने सीएसके को एक ही ओवर में दो झटके दिए. उन्होंने सरफराज खान और शिवम दुबे जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट कर सीएसके की कमर तोड़ दी। उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए.

अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने कहा, "मैं शिवम दुबे को काफी समय से जानता हूं, उसके खिलाफ नेट्स में काफी गेंदबाजी की है, इसलिए पता है कि वह स्पिनरों का सामना कैसे करते हैं, मैं इसके लिए तैयार था और मैंने ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की कोशिश की, मुझे पता था कि वह मेरे खिलाफ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेंगे। मुझे लगा कि विकेट थोड़ा चिपचिपा है और गेंद टर्न हो रही है, इसलिए मुझे गेंदबाजी करने में बहुत मजा आया, मेरा काम बस सही जगहों पर गेंद डालना था और बाकी काम पिच पर छोड़ देना था,"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com