विज्ञापन

IPL का मैच देखकर लौटे थे... मुंबई के होटल में BCCI से जुड़े ब्रांड कास्ट इंजीनियर की मौत

मुंबई के ट्राइडेंट होटल में बीसीसीआई ब्रांड कास्ट इंजीनियर यान विल्यम्स लेग्नफोर्ड का शव उनके कमरे से मिला. पुलिस मामले को एक्सीडेंटल डेथ मान रही है.

IPL का मैच देखकर लौटे थे... मुंबई के होटल में BCCI से जुड़े ब्रांड कास्ट इंजीनियर की मौत
  • मुंबई के ट्राइडेंट होटल में बीसीसीआई से जुड़े ब्रिटिश नागरिक यान विल्यम्स लेग्नफोर्ड का शव उनके कमरे से मिला
  • यान विल्यम्स 24 मार्च से आईपीएल मैच देखने के लिए होटल में ठहरे थे और 30 मार्च को उनकी मौत हुई पाई गई
  • पुलिस ने मामले को एक्सीडेंटल डेथ माना है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई के मशहूर ट्राइडेंट होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब आईपीएल मैच देखने आए बीसीसीआई से जुड़े एक ब्रांड कास्ट इंजीनियर का शव उसके कमरे से बरामद हुआ. मृतक की पहचान ब्रिटिश नागरिक यान विल्यम्स लेग्नफोर्ड के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, यान 24 मार्च से आईपीएल मैचों के सिलसिले में ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे और 30 मार्च को उनका शव कमरे से बरामद हुआ है. पुलिस इसे 'एक्सीडेंटल डेथ' का केस मानकर चल रही है. 

कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद 

पुलिस और होटल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, 29 मार्च को आईपीएल मैच समाप्त होने के बाद यान अपने होटल के कमरे में लौटे थे. इसके बाद 30 मार्च की सुबह जब होटल के रिसेप्शन स्टाफ ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. कई बार आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं आने पर होटल स्टाफ को संदेह हुआ. इसके बाद होटल कर्मचारियों ने मास्टर चाबी की मदद से कमरे का दरवाजा खोला. कमरे के अंदर दाखिल होने पर उन्होंने यान को फर्श पर गिरा पाया. इसके बाद तुरंत इस घटना की सूचना होटल प्रशासन को दी गई, जिसके बाद यान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें:- नालंदा मंदिर भगदड़: एक-दूसरे के पैरों के नीचे कुचले जा रहे थे...डबडबाई आंखों ने सुनाई हादसे की आपबीती

मौत के सही कारणों का पता नहीं

घटना की सूचना मिलते ही मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है. फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और होटल स्टाफ व अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. साथ ही, मृतक के परिजनों और ब्रिटिश दूतावास को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

ये भी पढ़ें:- मौत को छूकर लौटा टूरिस्ट! बागा बीच पर पैरासेलिंग के दौरान हुआ खौफनाक हादसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com