विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल अक्षर पटेल की जगह लेगा यह खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम में चुने गए अक्षर पटेल चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं. अक्षर की जगह स्टार हरफनमौला रवींद्र जडेजा को टीम में वापस बुलाया गया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल अक्षर पटेल की जगह लेगा यह खिलाड़ी
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा. (फाइल फोटो)
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे आज
  • अक्षर पटेल टखने की चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे
  • अक्षर की जगह रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया
चेन्नई: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम में चुने गए अक्षर पटेल चोटिल होकर बाहर हो गए हैं. अक्षर की जगह स्टार हरफनमौला रवींद्र जडेजा को टीम में वापस बुलाया गया है. चयनकर्ताओं ने 3 मैचों के लिए जडेजा को आराम देने का फैसला किया था, लेकिन अक्षर के चोटिल हो जाने के कारण उनकी टीम में वापसी हुई है.

यह भी पढ़ें : श्रीलंका का किया था क्‍लीन स्‍वीप, अब ऑस्‍ट्रेलिया को हराने पर होगी टीम इंडिया की नजर

अक्षर के टखने में लगी चोट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, अक्षर को एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बाएं टखने में चोट लग गई. बयान के मुताबिक, अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले तीन वनडे मैचों के लिए चोटिल अक्षर पटेल की जगह रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया है. बयान में कहा गया है, 'अक्षर को आराम करने की सलाह दी गई है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए हुए है.

इससे पहले, जडेजा के साथ रविचंद्रन अश्विन को आराम देने का फैसला किया गया था. यह दोनों श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं खेले थे. 

VIDEO: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन और जडेजा को ड्रॉप तो नहीं किया गया?

टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravindra Jadeja, Akshar Patel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com