इन दिनों क्रिकेट ऐसी हो चली है कि कोई एक गेंदबाज सफल होने के बाद अगले एक या दो मैचों में पिटा नहीं कि पत्ता साफ हुआ नहीं!भारतीय चाइनामैन कुलदीप यादव के बारे में कुछ ऐसा ही है. वनडे सीरीज के 3 मैचों में 7 विकेट चटकाकर सर्वश्रेष्ठ बॉलर रहे. टी20 के शुरुआती 2 मैचों में भी तीन विकेट लिए, लेकिन इकॉनमी रन-रेट दस पार हो गया. और फिर प्रबंधन ने अगले दोनों मैचों में ड्रॉप किया, तो महान अश्विन अब हैदराबाद में हार के बाद बुरी तरह भड़क उठे हैं. उन्होंने कुलदीप यादव पर भरोसा न करने को लेकर भारत के स्पिन लीजेंड आर. अश्विन ने टीम प्रबंधन की कड़ी आलोचना की है.
यह भी पढ़ें: 'ऐसे में सफलता मुश्किल', हार पर गावस्कर ने बताया कहां है टीम इंडिया सबसे ज्यादा कमजोर, आंकड़े लगा रहे मुहर
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'यह बहुत आश्चर्यजनक है क्योंकि एक ऐसे मैदान पर जहां आप कुछ उछाल की उम्मीद करते हैं, वहां कुलदीप को बाहर बैठा दिया गया. मैं जानता हूं कि यह हमेशा स्पिनरों के लिए बहुत अनुकूल मैदान नहीं रहा लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज उनकी गुगली और लेग-स्पिन को समझने में संघर्ष कर रहे हैं. इसलिए, यदि आप उनके खिलाफ कुलदीप को बाहर कर रहे हैं, तो इसमें थोड़ी सामान्य समझ की कमी दिखती है. यह बहुत चौंकाने वाला है क्योंकि मुझे लगता है कि उनकी मौजूदगी 15-20 रनों का अंतर पैदा कर सकती थी.'
पूर्व स्पिनर ने कहा, 'मैं हैरान था कि इंदौर में कुलदीप को नहीं चुना गया था. मैं अभी भी उस फैसले का समर्थन करूंगा क्योंकि मैं समझ सकता हूं कि मैदान छोटा है. लेकिन आप लगभग यह जताकर एक मुद्दा बना रहे हैं कि रांची में भारत की हार कुलदीप की वजह से हुई थी, तो यह अपने आप में गलत है.' इससे पहले इस महीने की शुरुआत में हुई वनडे सीरीज के दौरान कुलदीप भारतीय गेंदबाजों में सबसे सफल रहे थे, जिन्होंने तीन मैचों में सात विकेट झटके थे. भारत और वेस्टइंडीज अब बेंगलुरु में होने वाले अंतिम T20I मुकाबले से पहले सीरीज में 2-2 की बराबरी पर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं