विज्ञापन

IPS प्रतीक्षा गोदारा को बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा! सरकार ने सौंपी GAIL की सुरक्षा की कमान

IPS प्रतीक्षा गोदारा को GAIL इंडिया में सिक्योरिटी एडवाइजर नियुक्त किया गया है. ये दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल में डीसीपी बनने वाली पहली महिला आईपीएस हैं. इनके पास काउंटर-इंटेलिजेंस और विशेष अभियानों का लंबा अनुभव है.

IPS प्रतीक्षा गोदारा को बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा! सरकार ने सौंपी GAIL की सुरक्षा की कमान
IPS प्रतीक्षा गोदारा GAIL इंडिया में सुरक्षा सलाहकार न‍ियुक्‍त.
Gail India और Indian Masterminds
  • IPS प्रतीक्षा गोदारा को गेल इंडिया लिमिटेड की सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है
  • प्रतीक्षा गोदारा भारतीय पुलिस सेवा के AGMUT कैडर की 2011 बैच की अधिकारी हैं
  • उन्हें तीन वर्ष के लिए सलाहकार (सुरक्षा) पद पर नियुक्त किया गया है

नई दिल्ली. भारतीय पुलिस सेवा की आईपीएस अधिकारी प्रतीक्षा गोदारा का आज 15 अक्टूबर 2026 को 43वां जन्मदिन है. इस बार उनके जन्मदिन की खुशियां इसलिए भी दोगुनी हैं क्योंकि बर्थडे से ठीक दो द‍िन पहले उन्हें गेल इंडिया लिमिटेड की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है.  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात होने वाली पहली महिला आईपीएस अधिकारी प्रतीक्षा गोदारा अब देश की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा कंपनियों में शामिल गेल इंडिया लिमिटेड की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी. 15 अक्टूबर 1983 को जन्मीं प्रतीक्षा गोदारा भारतीय पुलिस सेवा के AGMUT कैडर की 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं.

तीन वर्ष के लिए मिली नई जिम्मेदारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर गेल (इंडिया) लिमिटेड में सलाहकार (सुरक्षा) पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. मंत्रालय के आदेश के अनुसार, प्रतीक्षा गोदारा को डीआईजी के वेतनमान और रैंक में तीन वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है. यह कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा या अगले आदेश तक लागू रहेगा. गृह मंत्रालय ने संबंधित विभाग से अनुरोध किया है कि प्रतीक्षा गोदारा को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे GAIL में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें. 

IPS pratiksha godara Gail India

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर गेल (इंडिया) लिमिटेड में सलाहकार (सुरक्षा) पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है.
Photo Credit: ips.gov.in

स्पेशल सेल में बनी थीं पहली महिला DCP

बता दें कि आईपीएस प्रतीक्षा गोदारा का नाम जुलाई 2023 में तब चर्चा में आया था, जब वे दिल्ली पुलिस की प्रतिष्ठित स्पेशल सेल में डीसीपी पद पर तैनात होने वाली पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी थीं. स्पेशल सेल देश की प्रमुख काउंटर-टेररिज्म और काउंटर-इंटेलिजेंस इकाइयों में गिनी जाती है. इससे पहले वे पुडुचेरी में एसएसपी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं. 

IPS pratiksha godara

15 अक्टूबर 1983 को जन्मीं प्रतीक्षा गोदारा भारतीय पुलिस सेवा के AGMUT कैडर की 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. Photo Credit: ips.gov.in

कई अहम पदों पर कर चुकी हैं काम

दिल्ली में अपने कार्यकाल के दौरान गोदारा ने एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (स्पेशल सेल/मुख्यालय) और बाद में डीपीएचसीएल में एडिशनल सीपी एवं निदेशक जैसे अहम पदों पर कार्य किया. वर्ष 2025 में उन्हें विशेष अभियानों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से भी सम्मानित किया गया था.

राजस्थान से हैं, MBA की डिग्री भी हासिल

मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली आईपीएस प्रतीक्षा गोदारा के पास MBA की डिग्री है. वे 29 अगस्त 2011 को भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुई थीं. अब गेल में उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब देश के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं. गेल में सिक्योरिटी एडवाइजर के रूप में उनकी जिम्मेदारी कंपनी की समग्र सुरक्षा रणनीति, महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तंत्र तथा संवेदनशील ऊर्जा अवसंरचना की निगरानी से जुड़ी होगी.  काउंटर-इंटेलिजेंस और विशेष अभियानों में उनका अनुभव इस भूमिका में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- लाखों की कॉरपोरेट जॉब छोड़ IPS बनीं दीपिका अग्रवाल, हर‍ियाणा सरकार ने सौंपी रेवाड़ी की कमान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, India, GAIL, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com