विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन का वनडे वर्ल्ड कप 2027 की चैंपियन टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, भारत के साथ इस टीम को बता दिया मजबूत दावेदार

रविचंद्रन अश्विन ने भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के खिताब का मजबूत दावेदार बताया है लेकिन साथ ही दक्षिण अफ्रीका को भी लिस्ट में शामिल किया है.

रविचंद्रन अश्विन का वनडे वर्ल्ड कप 2027 की चैंपियन टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, भारत के साथ इस टीम को बता दिया मजबूत दावेदार
2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अपनी राय रखी है. अश्विन का मानना है कि टीम इंडिया अगले विश्व कप में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार होगी, लेकिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता. अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अश्विन ने कहा कि भारत के पास ऐसी टीम संयोजन है जो बड़े टूर्नामेंट में टीम को काफी आगे तक ले जा सकता है. उन्होंने खास तौर पर जसप्रीत बुमराह, स्पिन आक्रमण और अनुभवी बल्लेबाजी क्रम का जिक्र करते हुए यह बात कही.

अश्विन ने आगे कहा, "भारत के पास क्षमता है. अगर जसप्रीत बुमराह पूरी लय में रहते हैं तो तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत रहेगा. टीम के पास अच्छे स्पिनर हैं और कई मैदानों पर स्पिन को मदद भी मिलेगी. इसके साथ बल्लेबाजी में भी अनुभव की कोई कमी नहीं है."

हालांकि, भारत की तारीफ करने के साथ-साथ अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका को भी 2027 वर्ल्ड कप का बड़ा दावेदार बताया है. उनके अनुसार घरेलू परिस्थितियां दक्षिण अफ्रीकी टीम के पक्ष में जा सकती हैं और यही उन्हें बाकी टीमों से अलग बनाता है. अश्विन ने अपने बान में कहा, "सच कहूं तो कुछ टीमें काफी मजबूत नजर आती हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका उनमें सबसे ऊपर है. मुझे लगता है कि घरेलू मैदान पर होने वाला यह विश्व कप दक्षिण अफ्रीका के लिए बड़ा मौका होगा. भारत को वहां उनसे कड़ी चुनौती मिलने वाली है."

पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना है कि SA20 लीग के कारण दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को अपनी परिस्थितियों की और बेहतर समझ मिली है. साथ ही टीम का तालमेल भी काफी अच्छा दिखाई देता है. उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी अपने हालात को अच्छी तरह समझते हैं. टीम एकजुट नजर आती है और क्रिकेट में यह किसी भी टीम की सबसे बड़ी ताकतों में से एक होती है."

2027 वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. ऐसे में मेजबान दक्षिण अफ्रीका से काफी उम्मीदें रहेंगी, जबकि भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि टीम इंडिया एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी की दौड़ में सबसे आगे नजर आए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, South Africa, Ravichandran Ashwin, Virat Kohli, ICC Cricket World Cup 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com