विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2019

कोच रवि शास्त्री ने Virat Kohli को दी बर्थडे की बधाई तो फैंस ने कर डाला ट्रोल...

Also Read in
कोच रवि शास्त्री ने Virat Kohli को दी बर्थडे की बधाई तो फैंस ने कर डाला ट्रोल...
Ravi Shastri ने बर्थडे पर कप्तान विराट कोहली को बधाई दी है
  • मंगलवार को 31 वर्ष के हो गए विराट
  • शास्त्री ने ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे यंग मैन'
  • विराट ने अपना बर्थडे भूटान में मनाया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मंगलवार को 31 वर्ष के हो गए. क्रिकेट की व्यस्तता से दूर विराट अपना बर्थडे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में मना रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने उन्हें 'रेस्ट' दिया है. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri)ने विराट को बर्थडे के लिए शुभकामनाएं दी है हालांकि इस दौरान भी शास्त्री लोगों की ट्रोलिंग से बच नहीं पाए. विराट को बधाई देते हुए शास्त्री ने ट्वीट किया, 'जन्मदिन की बधाई यंग मैन. ब्रैक का मजा ले और नया साल तुम्हारे लिए शानदार हो.'

31वें बर्थडे पर Virat Kohli का 15 साल के 'चीकू' को लेटर, 'इन पराठों का अभी मजा ले लो'

शास्त्री के इस ट्वीट पर भी क्रिकेटप्रेमियों ने उन्हें ट्रोल करने का मौका तलाश लिया. एक फैन ने ट्वीट के जवाब में लिखा, 'और तनख्वाह का मेरा चैक सुरक्षित रखना.' एक अन्य शख्स ने लिखा-अल्कोहल कहां है.

गौरतलब है कि जन्मदिन के मौके पर विराट ने '15 साल के विराट' यानी खुद को एक लेटर लिखकर ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है. यह लेटर काफी भावनाओं से भरपूर और प्रेरणादायी है, 31 साल के विराट ने इसमें 15 साल के चीकू (विराट कोहली का लोकप्रिय नाम) को सलाह देते हुए लिखा है-दोस्त उन पराठों का मजा ले लो. आने वाले सालों में वे तुम्हारे लिए लक्जरी बन जाएंगे. 5 नवंबर 1988 को जन्मे विराट पहले दिल्ली के आम लोगों की तरह खाने-पीने के बेहद शौकीन थे. छोले-भटूरे और बटर चिकन उन्हें बेहद पसंद था.इंटरनेशनल क्रिकेट में भी विराट ने जब डेब्यू किया था तब भी वे फिटनेस को लेकर बहुत सजग नहीं थे. हालांकि जल्द ही उन्हें खेल में फिटनेस का महत्व समझ में आ गया. रेगुलर एक्सरसाइज, वेट ट्रेनिंग और कंट्रोल डाइट के जरिये उन्होंने अपने शरीर को ऐसे सांचे में ढाला कि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के आदर्श बन गए. टीम इंडिया के खिलाड़ियों में फिटनेस को लेकर आज जो अवेयरनेस आई है, उसका श्रेय काफी कुछ विराट कोहली को ही जाता है.

वीडियो: रोहित शर्मा को लेकर विराट कोहली ने यूं जताई राय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Virat Kohli, Ravi Shastri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height