विज्ञापन

दुबई में सूर्यकुमार के लग्जरी घर की कीमत का खुलासा! वॉटरफ्रंट व्यू से लेकर क्लब तक, जानिए क्यों है खास

सूर्यकुमार यादव ने दुबई मैरिटाइम सिटी के बीचों-बीच एक प्रीमियम, वॉटरफ्रंट घर खरीदा है. क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर बताया कि यह प्रॉपर्टी डैन्यूब के 'शाहरुख़्ज रेजिडेंस' का हिस्सा है.

दुबई में सूर्यकुमार के लग्जरी घर की कीमत का खुलासा! वॉटरफ्रंट व्यू से लेकर क्लब तक, जानिए क्यों है खास
सूर्यकुमार यादव ने दुबई में लिया लग्जरी घर
Insta/Suryakumar yadav

भारत के पूर्व T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक नई लग्जरी प्रॉपर्टी शामिल की है. क्रिकेटर ने दुबई मैरिटाइम सिटी के बीचों-बीच एक प्रीमियम, वॉटरफ्रंट घर खरीदा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि यह प्रॉपर्टी डैन्यूब के 'शाहरुख़्ज रेजिडेंस' का हिस्सा है.

दुबई में इन्वेंस्टमेंट करने के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि, 'मैं पहली बार 2014 में आईपीएल खेलने के लिए यहां आया था, और फिर हम 2020 में आए और आप देख सकते हैं कि भारतीय दुबई कैसे आ रहे हैं. यहां क्वालिटी ऑफ लाइफ बिल्कुल अलग है.'

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस प्रोजेक्ट में 40 से ज्यादा प्रीमियम सुविधाएं हैं, लेकिन 'लॉन्जिविटी लाउंज' ने मेरा दिल जीत लिया. रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में ऐसी सुविधा के बारे में मैंने पहले कभी नहीं सुना था.'

एक साल के अंदर तीसरा अपार्टमेंट

रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले क्रिकेटर की पत्नी देविशा ने मुंबई के चेम्बूर इलाके में 7.18 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था. 1,516.20 वर्ग फुट की यह प्रॉपर्टी गोदरेज स्काई टेरेस में है और इसका सौदा फरवरी में रजिस्टर हुआ था. इस फ्लैट का कारपेट एरिया 1,402 वर्ग फुट है और इसके साथ दो पार्किंग स्पेस भी हैं. यह इस बिल्डिंग में कपल द्वारा एक साल के अंदर खरीदा गया तीसरा अपार्टमेंट था. मार्च 2025 में, सूर्यकुमार और देविशा ने उसी बिल्डिंग में 21.11 करोड़ रुपये में दो अपार्टमेंट खरीदे थे.

दुबई में सूर्यकुमार के लग्जरी घर की कीमत कितनी है?

दरअसल, दुबई के रियल एस्टेट मार्केट में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के नाम से एक नया लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है. डैन्यूब प्रॉपर्टीज का नया प्रोजेक्ट 'Shahrukhz Residences by Danube' टावर दुबई के मैरीटाइम सिटी में है. कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा रेजिडेंशियल टावर है जिसका नाम किसी सेलिब्रिटी के नाम पर रखा गया है. इस प्रोजेक्ट में समुद्र और दुबई की शानदार स्काईलाइन के नजारे देखने को मिलेंगे.रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत 16.5 लाख UAE दिरहम रखी गई है, जोकि भारतीय रुपए में करीब 4.27 करोड़ रुपए होती है.

अपार्टमेंट में क्या-क्या हैं सुविधाएं?

इस प्रोजेक्ट में खरीदारों के लिए पूरी तरह फर्निश्ड अपार्टमेंट हैं. यानी घरों में फर्नीचर और अन्य जरूरी सुविधाएं पहले से उपलब्ध होंगी.मैरीटाइम सिटी समुद्र के किनारे इस अपार्टमेंट से समुद्र और दुबई की खूबसूरत स्काईलाइन का नजारा देखने को मिलेगा. प्रोजेक्ट में 40 से अधिक लाइफस्टाइल सुविधाएं हैं, जिसका जिक्र खुद सूर्यकुमार यादव कर चुके हैं. इनमें खेलकूद का एरिया, बच्चों के खेलने की जगह, डे-केयर सेंटर, साइकिलिंग और जॉगिंग ट्रैक शामिल हैं.

अपार्टमेंट में लॉन्जिविटी लाउंज और किंग्स क्लब

इसके अलावा यहां लॉन्जिविटी लाउंज भी होगा, जिसमें क्रायोथेरेपी, हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी, रेड-लाइट थेरेपी बेड और इन्फ्रारेड सॉना जैसी सुविधाएं हैं. इनका उद्देश्य स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़ी आधुनिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है. अपार्टमेंट में एक स्पेशल किंग्स क्लब मिलेगा.

सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ 

सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, 2025-26 में लगभग 55 से 65 करोड़ रुपये आंकी गई है. भारतीय क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल सूर्यकुमार की कमाई का बड़ा हिस्सा बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से आता है. आईपीएल में उन्हें 16.35 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है, जबकि वह कई बड़े ब्रांड्स का प्रचार भी करते हैं. मुंबई के चेंबूर स्थित आलीशान घर के अलावा सूर्यकुमार के पास मर्सिडीज-बेंज, रेंज रोवर, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, पोर्श और निसान जैसी लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन भी है, जो उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें-  रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज के लिए शुरू हुई शॉपिंग, बहन ने शेयर किया खास लम्हे का VIDEO

यह भी पढ़ें- बिहार में कहां की हैं ये खूबसूरत वादियां? रिंकू सिंह का नया पोस्ट वायरल, जंगल के बीच दिखे खतरनाक शिकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suryakumar Ashok Yadav, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height