विज्ञापन

'टीम इंडिया को पलटवार करना होगा', शास्त्री की न्यूजीलैंड सीरीज से पहले सलाह, रहाणे ने टूर कठिन बताया

अब जब दौरा शुरू होने वाला है, तो दिग्गजों की सलाह ने गति पकड़ ली है. और आधिकारिक चैनल पर शास्त्री और रहाणे ने दौरे को लेकर काफी कुछ कहा है

'टीम इंडिया को पलटवार करना होगा', शास्त्री की न्यूजीलैंड सीरीज से पहले सलाह, रहाणे ने टूर कठिन बताया

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि न्यूजीलैंड को उसकी धरती पर हराना भारत के लिए आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सिर्फ अच्छी साख या रिकॉर्ड के भरोसे जीत नहीं मिलेगी, बल्कि टीम को उससे भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा. शास्त्री ने भारतीय खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे दबाव से घबराएं नहीं और पहले टी20 मैच से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाना शुरू करें, ताकि सीरीज में बढ़त हासिल की जा सके. 22 अक्टूबर से शुरू हो रही पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की यह सीरीज 1 नवंबर तक चलेगी.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे का आगाज एक दिन बाद, जानें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, स्ट्रीमिंग, तमाम बातें

यह भी पढ़ें: आखिरी 6 पारियों में 4 शतक,  61.33 का औसत, ब्रैडमैन वाली लिस्ट में रिंकू, फिर भी टेस्ट टीम के आस-पास भी नहीं

ब्रॉडकास्टर 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' के साथ बातचीत में शास्त्री ने कहा, 'उन्हें मैदान पर उतरना होगा, दबाव को झेलना होगा और उसे वापस न्यूजीलैंड पर डालना होगा. 22 अक्टूबर को होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच से ही मैं यही देखना चाहूंगा.' वहीं, भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दौरे के टेस्ट चरण पर बात करते हुए कहा कि दोनों मैचों में जीत हासिल करना भारत के लिए बहुत अहम होगा. इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2027 के फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदें बनी रहेंगी। यह फाइनल 9 से 13 जून तक द ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। उन्होंने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी का भी स्वागत किया.'

रहाणे ने कहा, 'भारत का न्यूजीलैंड दौरा काफी अहम है, जिसमें कई दिलचस्प चीजें देखने को मिलेंगी. टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की परिस्थितियां एक अलग तरह की चुनौती पेश करती हैं, जहां भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2027 फाइनल में अपनी जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए, इन दोनों टेस्ट मैचों को जीतना बहुत जरूरी होगा.' उन्होंने कहा, 'मैं भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी से बहुत खुश हूं, उनका अनुभव टी20 मैचों में काम आएगा. कुल मिलाकर, यह एक कठिन दौरा होने वाला है, जिसमें लगातार मैच खेले जाएंगे, जिससे टीम की बेंच स्ट्रेंथ (बैकअप खिलाड़ियों की क्षमता) की भी परीक्षा होगी. मेरी टीम को यही सलाह होगी कि वह बहुत आगे की न सोचें, बल्कि हर मैच पर ध्यान दें और अपनी योजनाओं पर टिके रहें.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket, Ravi Shastri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com