विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे का आगाज एक दिन बाद, जानें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, स्ट्रीमिंग, तमाम बातें

गुरुवार से शुरू हो रहा टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा अगले करीब 40 दिन के भीतर भारतीय क्रिकेट की दिशा और दशा दोनों ही तय करने के लिहाज से बहुत ही अहम है

न्यूजीलैंड दौरे का आगाज एक दिन बाद, जानें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, स्ट्रीमिंग, तमाम बातें
टीम इंडिया की फाइल फोटो
source: X

विंडीज सीरीज अब इतिहास की बात है. अब करोड़ों भारतीय ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेटप्रेमी गुरवार का इंतजार कर रहे हैं. इसी दिन से टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा शुरू हो रहा है, जिसमें भारतीय टीम पांच-पांच मैचों की टी20 और वनडे सीरीज, तो आखिर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. एक तरह से दोनों व्हाइट-बॉल फॉर्मेट की सीरीज वनडे और टी20 दोनों ही टीमों के लिए अगले विश्व कप की तैयारी का सबसे बड़ा मंच है. वनडे  विश्व कप ऐसे ही हालात में अगले साल तीन देशों में खेला जाएगा, तो टी20 विश्व कप का आयोजन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में ही 2028 में होगी. इस वजह से पूर्व क्रिकेटरों और दुनिया के पंडितों की नजर  इस सीरीज पर टिकी है. पूरी सीरीज का प्रसारण सोनी चैनल पर होगा, तो लाइव स्ट्रीमिंग भी Sony LIV पर ही होगी.  चलिए बारी-बारी से सीरीज के बारे में तमाम बातें जैसे शेड्यूल क्या है, टाइमिंग  और बाकी बातें क्या-क्या हैं.

यह भी पढ़ें: 100 से ज्यादा बाइक के मालिक एमएस धोनी, सबसे महंगी का अंदाज एकदम जुदा, खासियत जान आप भी मचल उठेंगे

यह भी पढ़ें:  भारत 'A' टीम में भी क्यों नहीं जगह? सरफराज खान ने फिर दिया सेलेक्टरों को जवाब

टी20  सीरीज का कार्यक्रम और टाइमिंग

मैचतारीखभारतीय समयानुसार समयस्थानशहर
पहला टी2022 अक्टूबर (गुरुवार)दोपहर 12:30 बजेहेगली पार्क साउथ (हेगली ओवल)क्राइस्टचर्च
दूसरा टी2024 अक्टूबर (शनिवार)दोपहर 12:30 बजेहेगली पार्क साउथ (हेगली ओवल)क्राइस्टचर्च
तीसरा टी2027 अक्टूबर (मंगलवार)दोपहर 12:30 बजेहेनरी स्टेडियमवेलिंगटन
चौथा टी2030 अक्टूबर (शुक्रवार)दोपहर 12:30 बजेईडन पार्कऑकलैंड
पांचवां टी201 नवंबर (रविवार)सुबह 06:30 बजेसेडन पार्कहैमिलटन

भारतीय टीम का वनडे शेड्यूल और टाइमिंग

मैचतारीखभारतीय समयानुसार समयस्थानशहर
पहला वनडे4 नवंबर (बुधवार)सुबह 6:30 बजेईडन पार्कऑकलैंड
दूसरा वनडे7 नवंबर (शनिवार)सुबह 6:30 बजेहेनरी स्टेडियमवेलिंगटन
तीसरा वनडे10 नवंबर (मंगलवार)सुबह 6:30 बजेसेडन पार्कवेलिंगटन
चौथा वनडे13 नवंबर (शुक्रवार)सुबह 6:30 बजेबे ओवलतौरंगा (माउंट मौंगानुई)
पांचवां वनडे15 नवंबर (रविवार)सुबह 6:30 बजेबे ओवलतौरंगा (माउंट मौंगानुई)

भारतीय टीम का टेस्ट शेड्यूल और टाइमिंग

मैचतारीखभारतीय समयानुसार समयस्थानशहर
पहला टेस्ट19-23 नवंबरसुबह 3:30 बजेहेनरी स्टेडियमवेलिंगटन
दूसरा टेस्ट27 नवंबर - 1 दिसंबरसुबह 3:30 बजेहेगली पार्क साउथ (हेगली ओवल)क्राइस्टचर्च

F.A.Q= Frequently Asked Questions

प्र.1: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज की आधिकारिक शुरुआत कब और कहां से होगी?

उ.: भारत और न्यूजीलैंड के दौरे की आधिकारिक शुरुआत बुधवार, 22 अक्टूबर 2026 को पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ क्राइस्टचर्च (हेगली ओवल) से होगी.

प्र.2: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग किस पर उपलब्ध होगी?

उ.: इस पूरी सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर उपलब्ध होगी.

प्र.3: भारत और न्यूजीलैंड का यह पूरा दौरा कुल कितने दिनों का होगा?

उ.: यह दौरा तीन अलग-अलग प्रारूपों (टी20, वनडे और टेस्ट) में 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 1 दिसंबर 2026 तक चलेगा, जो लगभग 40 दिनों का है.

प्र.4: टी20 सीरीज के शुरुआती मैचों का भारतीय समयानुसार (IST) समय क्या रहेगा?

उ.: क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में खेले जाने वाले शुरुआती टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होंगे.

प्र.5: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज कब से शुरू होगी?

उ.: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 से 23 नवंबर के बीच वेलिंगटन में खेला जाएगा, और दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च में होगा.

तीनों फॉर्मेटों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:-

भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

पहले तीन वनडे के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर ब्रार, रुतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreyas Santosh Iyer, Shubman Singh Gill, India, New Zealand, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, New Zealand Vs India 2026/27
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com