विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2018

इस खिलाड़ी ने रिकॉर्ड्स बनाने में फिर किया कमाल, सबसे कम उम्र में मिली कप्तानी

19 साल के लेग स्पिनर राशिद ख़ान ने हाल के दिनों में अपनी गेंदबाज़ी से सबको प्रभावित किया है.

Also Read in
इस खिलाड़ी ने रिकॉर्ड्स बनाने में फिर किया कमाल, सबसे कम उम्र में मिली कप्तानी
राशिद खान (फाइल फोटो)
  • राशिद खान को सबसे कम उम्र में मिली कप्तानी
  • उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से सबको प्रभावित किया है
  • उन्होंने अब तक 37 वनडे में 86 विकेट लिए हैं
नई दिल्ली: गृहयुद्ध झेल रही अफ़ग़ानिस्तान के लिए ख़ुशी मनाने के कम ही मौक़े मिलते हैं. इस बार देश से एक ऐसा चेहरा निकला है जो देशवासियों को ख़ुशी देने में सबसे आगे रहा है. 19 साल के लेग स्पिनर राशिद ख़ान ने हाल के दिनों में अपनी गेंदबाज़ी से सबको प्रभावित किया है. इसी का नतीजा रहा कि वो आईसीसी गेंदबाज़ों की वनडे और T-20 दोनों में सबसे युवा नंबर एक गेंदबाज़ बने. लेग स्पिनर ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 37 वनडे में 86 विकेट लिए हैं, जबकि 29 T-20 में उनके नाम 47 विकेट है.

यह भी पढ़ें: Afghanistan vs Zimbabwe: राशिद खान का दोहरा प्रदर्शन, अफगानिस्‍तान ने जिम्‍बाब्‍वे से सीरीज जीती

19 साल 152 दिन की उम्र में वनडे में नंबर एक बनकर उन्होंने पाकिस्तान के सक़लैन मुश्ताक का रिकॉर्ड तोड़ा. अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस रिलीज़ में लिखा, 'डॉक्टर ने असगर स्टानिकज़ाई को अपेंडिक्स की वजह से 10 दिन आराम करने को कहा है. मौजूदा उपकप्तान राशिद ख़ान उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालेंगे.' राशिद अफ़ग़ानिस्तानी टीम की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जब कप्तानी करेंगे तो उस दिन वो सबसे कम उम्र में कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. 

यह भी पढ़ें: इस गेंदबाज की इस बॉल को देख आप भी कहेंगे OMG, बीच मैच किया ये कारनामा

रविवार यानि 4 मार्च को आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफ़ायर में स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ वो कप्तान के तौर पर मैदान में उतरेंगे. इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के राजिन सालेह के नाम था वैसे टेस्ट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड ज़िंबाब्वे के तातेंडा तायबू के नाम था. 

सबसे कम उम्र में कप्तानी का रिकॉर्ड

देश                  खिलाड़ी                            उम्र
अफ़ग़ानिस्तान   राशिद ख़ान                 19 साल 159 दिन
बांग्लादेश         राजिन सालेह                20 साल 332 दिन
ज़िंब्बावे            तातेंडा तायबू                20 साल 342 दिन
भारत               मंसूर अली ख़ान पटौदी   21 साल 77 दिन

VIDEO: टीम इंडिया में एक जबरदस्‍त जिद है : सुनील गावस्‍कर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashid Khan, Afghanistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com