विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2017

रणजी ट्रॉफी: मध्‍यप्रदेश के खिलाफ यूसुफ पठान ने किया कमाल, लेकिन बड़ौदा को हार से नहीं बचा पाए

टीम इंडिया के लिए खेल चुके बड़ौदा के यूसुफ पठान ने मध्‍यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दोनों पारियों में शतक जड़ने का कारनामा किया लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

रणजी ट्रॉफी: मध्‍यप्रदेश के खिलाफ यूसुफ पठान ने किया कमाल, लेकिन बड़ौदा को हार से नहीं बचा पाए
यूसुफ पठान ने मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया (फाइल फोटो)
  • मध्‍यप्रदेश के खिलाफ दोनों पारियों में ठोके शतक
  • बड़ौदा की टीम यह मैच 8 विकेट से हार गई
  • दूसरी पारी में बड़ौदा ने 318 रन बनाए
इंदौर: टीम इंडिया के लिए खेल चुके बड़ौदा के यूसुफ पठान ने मध्‍यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दोनों पारियों में शतक जड़ने का कारनामा किया लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम  को हार का सामना करना पड़ा. सीनियर पठान ने दोनों पारियों में शतक बनाकर रणजी सत्र का शानदार आगाज किया लेकिन उनकी इन बेहतरीन पारियों के बावजूद बड़ौदा को  ग्रुप सी के मैच में आज मध्यप्रदेश के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें : इस रिकॉर्ड में क्रिस गेल को चुनौती दे रहे यूसुफ पठान

बड़ौदा की टीम ने फॉलोआन करते हुए आज सुबह अपनी दूसरी पारी एक विकेट पर 41 रन से आगे बढ़ाई. मप्र के ईश्वर पांडे (40 रन देकर पांच विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के सामने जल्द ही टीम का स्कोर सात विकेट पर 68 रन हो गया. पहली पारी में 111 रन बनाने वाले यूसुफ पठान (नाबाद 136) और अतीत सेठ (109) ने यहां से आठवें विकेट के लिए 218 रन की साझेदारी करके टीम को पारी की हार से बचाया. अतीत सेठ का यह प्रथम श्रेणी मैचों में पहला शतक है.

वीडियो: टीम इंडिया की सीरीज जीत में रोहित शर्मा चमके
गौरतलब है कि बड़ौदा ने अपनी दूसरी पारी में 318 रन बनाए. इस तरह से मध्यप्रदेश को 70 रन का लक्ष्य मिला. उसने दो विकेट पर 73 रन बनाकर जीत दर्ज की. हरमीत सिंह 44 और रजत पाटीदार 23 रन बनाकर नाबाद रहे. सेठ ने 19 रन देकर दो विकेट लिए. मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 551 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी जिसके जवाब में बड़ौदा 302 रन बनाकर आउट हो गया था. मध्यप्रदेश को इस जीत से छह अंक मिले.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranji Trophy, Yusuf Pathan, Twin Ton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com