विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर पहली बार पहुंचा फाइनल में, अब कर्नाटक से होगा मुकाबला

Jammu And Kashmir Reaches Ranji Trophy Final: जम्मू कश्मीर को जीत के लिए महज 126 रन का लक्ष्य मिला. जिसे जम्मू कश्मीर ने 4 विकेट खोकर हासिल करने में सफल हो गई. 

रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर पहली बार पहुंचा फाइनल में, अब कर्नाटक से होगा मुकाबला
Jammu and Kashmir beat Bengal in semi-finals

Jammu and Kashmir's Historic Ranji Trophy Final: तेज गेंदबाज आकिब नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में बंगाल को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. पहली बार जम्मू कश्मीर की टीम फाइनल में पहुंची है  मैच में 9 विकेट लेने वाले नबी ने जम्मू कश्मीर की पहली पारी में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 42 रन की अहम पारी खेली जिसने जम्मू कश्मीर के लिए जीत की नींव रखी. नबी के हरफनमौला खेल ने भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी को फीका कर दिया. शमी ने जम्मू कश्मीर की पहली पारी में 22.1 ओवर में 90 रन देकर आठ विकेट लिये. बंगाल की पहली पारी में 328 रन के जवाब में जम्मू कश्मीर की पहली पारी 302 रन पर सिमटी.

पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले नबी ने दूसरी पारी में भी चार विकेट झटके जिससे बंगाल की टीम दूसरी पारी में महज 25.1 ओवर में 99 रन पर आउट हो गयी और जम्मू कश्मीर को जीत के लिए महज 126 रन का लक्ष्य मिला. जिसे जम्मू कश्मीर ने 4 विकेट खोकर हासिल करने में सफल हो गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

 जम्मू कश्मीर की दूसरी पारी में अब्दुल समद ने 27 गेंद पर 30 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिला दी. अब्दुल समद ने अपनी पारी में तीन छक्के और 1 चौके लगाए. दूसरी ओर वंशज शर्मा ने नाबाद 43 रन बनाकर इस जीत में अहम भूमिका निभाई. औकिब नबी को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

औकिब नबी रहे जीत के हीरो

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया और 9 विकेट लिए.  कश्मीर एक्सप्रेस के नाम से विख्यात औकिब नबी 'स्विंग ऑफ सुल्तान' के नाम से विख्यात हो रहे हैं. सबसे ख़ास बात यह थी कि औकिब नबी आउटस्विंग और इनस्विंग गेंदों के बीच सहजता से बदलाव करते हैं जिससे बल्लेबाज उन्हें भांपने में असफल रहता है. यही कारण है कि बंगाल के खिलाफ मैच में उनकी गेंदबाजी के कहर बरपा दिया. 

नबी इस सीज़न में जम्मू-कश्मीर की ड्रीम रन का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश पर क्वार्टर फ़ाइनल जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने 110 रन देकर 12 विकेट लिए थे, जिसमें पहली पारी में 40 रन देकर 7 विकेट और दूसरी पारी में 70 रन देकर 5 विकेट शामिल थे, जिससे जम्मू-कश्मीर 56 रन से जीता था. 

कौन हैं औकिब  नबी? 
औकिब नबी का जन्म चार नवंबर साल 1996 में जम्मू-कश्मीर के बारामूला सिटी में हुआ था. नबी की मौजूदा उम्र 28 साल है. वह दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. औकिब करीब एक दशक से राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए 2019-20 में अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला खेला था. जहां डेब्यू मैच में ही वह झारखंड के खिलाफ पांच विकेट चटकाने में कामयाब रहे. इस आला प्रदर्शन के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर टीम के अहम सदस्य हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com