विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2021

रणजी ट्रॉफी के बेस्ट बॉलर को 40 खिलाड़ियों में भी जगह नही, लंका दौरे के लिए इन दो की अनदेखी पर चर्चा

SL vs Ind, WTC Final: राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के राहुल तेवतिया को इस साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में लिया गया था. पर एक भी मैच में उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं दिया गया. वैसे आईपीएल में उनकी फॉर्म में गिरावट आई और वह इस साल सात मैचों में 2 ही विकेट ले सके.

रणजी ट्रॉफी के बेस्ट बॉलर को 40 खिलाड़ियों में भी जगह नही, लंका दौरे के लिए इन दो की अनदेखी पर चर्चा
Sl vs Ind: राहुल तेवतिया इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में टी20 टीम का हिस्सा थे
  • जबर्दस्त प्रदर्शन, फिर भी गम!
  • जाएं, तो जाएं कहां ?
  • आखिर क्या सोच रहे सेलेक्टर?
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय चयन समिति ने वीरवार रात तकरीब दस बजे के आस-पास श्रीलंका दौरे पर जाने वाली 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. यह टीम जुलाई में लंकाई धरती पर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) की तैयारी के मद्देनजर तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी. यही वजह है कि टीम में 20 सदस्य चुने गए, जिसमें छह खिलाड़ी अनकैप्ड हैं. मतलब इन खिलाड़ियों ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला. जैसे नितीश राणा, चेतन सकारिया. टीम संतुलित है, लेकिन दो खिलाड़ी ऐसे रहे, जिनके नामों को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर युवाओं की फौज में इन्हें जगह क्यों नहीं दी गयी. 

चोटिल होने के कारण श्रेयस अय्यर को नहीं चुना गया, जो अभी भी उबरने में जुटे हुए हैं, लेकिन जयदेव उनाडकट और राहुल तेवितया को टीम में नहीं लिया गया. जबकि टीम में पांच गेंदबाजों को नेट बॉलर के रूप में रखा गया है. 

29 साल के हो चुके उनाडकट ने साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया था. वहीं, वह सात वनडे मैच भी खेल चुके  हैं, लेकिन साल 2018 से उनाडकट ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला. 

बता दें कि प्रथम श्रेणी और टी20 दोनों में ही जयदेव के नाम रिकॉर्ड है. साल 2019-20 के सेशन में उनाडकट ने सबस ज्यादा विकेट चटकाते हुए सौराष्ट्र को उसका पहला रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभायी. ऐसे में यह समझ से परे रहा न तो इंग्लैंड और न ही श्रीलंका दौरे के लिए उनाडकट शीर्ष बीस मतलब चालीस खिलाड़ियों में भी जगह नहीं बना सके. 

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के राहुल तेवतिया को इस साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में लिया गया था. पर एक भी मैच में उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं दिया गया. वैसे आईपीएल में उनकी फॉर्म में गिरावट आई और वह इस साल सात मैचों में 2 ही विकेट ले सके. बहरहाल, फैंस ने दोनों खासकर जयदेव उनाडकट के प्रति सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सहानुभूति दिखायी है.

ई-मेल के दौर में अब तो बीसीसीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को ही समेट दिया है. सवालों के लिए जगह नहीं है!

फैंस पूछ रहे हैं कि और कितना करना होगा जयदेव को

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaydev Dipakbhai Unadkat, Rahul Tewatia, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, Sri Lanka, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com