विज्ञापन

नंबर-1 रैंकिंग और कई स्टार छूटे पीछे, मां की डांट खाने वाला खिलाड़ी बना रणजी ट्रॉफी का टॉप बल्लेबाज

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले चरण के बाद सौराष्ट्र के चिराग जानी 210 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। वहीं अक्षय वाडकर (198 रन) दूसरे और शुभम शर्मा (185 रन) तीसरे स्थान पर हैं, जबकि करण नायर 163 रन के साथ सातवें नंबर पर मौजूद हैं.

नंबर-1 रैंकिंग और कई स्टार छूटे पीछे, मां की डांट खाने वाला खिलाड़ी बना रणजी ट्रॉफी का टॉप बल्लेबाज
Chirag Jani
X (formerly Twitter)

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दौर के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं. पहले राउंड में जहां कई टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज की, वहीं कुछ मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए. मुंबई ने पंजाब को पारी और 155 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की, जबकि हैदराबाद ने त्रिपुरा को पारी और 40 रन से शिकस्त दी. बंगाल ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया. वहीं, विदर्भ ने पुडुचेरी को 160 रन से मात दी और हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 7 विकेट से पराजित किया. गुजरात ने ओडिशा को 10 विकेट से हराया, जबकि बड़ौदा ने गोवा को पारी और 135 रन से तथा महाराष्ट्र ने सर्विसेज को 127 रन से शिकस्त दी. प्लेट ग्रुप में मणिपुर ने मिजोरम को 3 विकेट से हराकर जीत दर्ज की.

दूसरी ओर, कई मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला. राजस्थान और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, पंजाब और असम, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश, झारखंड और केरल, सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़, साथ ही रेलवे और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए. प्लेट ग्रुप में सिक्किम और मेघालय के बीच मुकाबला भी बराबरी पर खत्म हुआ.

सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में चिराग जानी टॉप पर

सीजन के पहले राउंड में एलीट ग्रुप के कई बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया. जहां बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलीं, वहीं गेंदबाजों ने भी अपनी टीमों के लिए अहम योगदान दिया. पहले राउंड के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सौराष्ट्र के चिराग जानी टॉप पर रहे, जबकि गेंदबाजी में भार्गव भट्ट ने पहला स्थान हासिल किया.

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

चिराग जानी ने एक ही मैच की दो पारियों में कुल 210 रन बनाए. दूसरे नंबर पर अक्षय वाडकर हैं, जिन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में 198 रन की पारी खेली. शुभम शर्मा 185 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं. वहीं, शिवशंकर राय ने 175 रन बनाकर चौथा और विवेक सिंग ने 170 रन के साथ पांचवां स्थान हासिल किया.

रणजी ट्रॉफी 2026-27: पहले चरण के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

  • चिराग जानी (सौराष्ट्र) - 1 मैच, 2 पारियां, 210 रन
  • अक्षय वाडकर (विदर्भ) - 1 मैच, 1 पारी, 198 रन
  • शुभम शर्मा (मध्य प्रदेश) - 1 मैच, 2 पारियां, 185 रन
  • शिवशंकर राय - 1 मैच, 2 पारियां, 175 रन
  • विवेक सिंह (रेलवे) - 1 मैच, 2 पारियां, 170 रन
  • अंकित बवाने (महाराष्ट्र) - 1 मैच, 2 पारियां, 166 रन
  • करण नायर (विदर्भ) - 1 मैच, 2 पारियां, 163 रन
  • गौरव चौधरी - 1 मैच, 2 पारियां, 155 रन
  • सीराम वेंकट राहुल - 1 मैच, 2 पारियां, 154 रन
  • माधव कौशिक (राजस्थान) - 1 मैच, 1 पारी, 150 रन

कौन हैं चिराग जानी?

चिराग जानी भारतीय घरेलू क्रिकेट के अनुभवी ऑलराउंडर हैं, जो सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं. उनका पूरा नाम चिराग सुरेशभाई जानी है. उनका जन्म 9 नवंबर 1989 को गुजरात के भावनगर में हुआ था. चिराग जानी घरेलू क्रिकेट में अपनी उपयोगी बल्लेबाजी और मध्यम गति की गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए लगातार प्रदर्शन किया है. कई मौकों पर उन्होंने लोअर ऑर्डर में महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है.

'मां कभी नहीं चाहती थीं कि मैं क्रिकेट खेलूं'

चिराग ने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'मेरी मां कभी नहीं चाहती थीं कि मैं क्रिकेट खेलूँ; वह चाहती थीं कि मैं अपनी पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान दूँ। लेकिन अब क्या होता है, पता है? जब मैं आउट हो जाता हूँ, तो वह मुझ पर चिल्लाती हैं!'

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज के लिए शुरू हुई शॉपिंग, बहन ने शेयर किया खास लम्हे का VIDEO

यह भी पढ़ें-  दुबई में सूर्यकुमार के लग्जरी घर की कीमत का खुलासा! वॉटरफ्रंट व्यू से लेकर क्लब तक, जानिए क्यों है खास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com