विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2021

रमीज राजा बोले, इस बार इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बेहतर रणनीति बनायी

रमीज ने एक यूट्यूब चैनल से कहा, ‘यह टेस्ट क्रिकेट की दो शीर्ष टीमों के बीच श्रृंखला है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को अपनी सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा और मुझे न्यूजीलैंड की टीम उनके कप्तान (केन विलियमसन) के कारण पसंद है लेकिन मुझे लगता है कि विदेशी दौरों पर इंग्लैंड ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है.’

रमीज राजा बोले, इस बार इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बेहतर रणनीति बनायी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का मानना है कि इंग्लैंड पारंपरिक रूप से उपमहाद्वीप का दौरा करने वाली बेहतर टीम है और पहले स्थगित हुई श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला को भारतीय सीरीज से पहले कराना प्रभावी कदम था. इंग्लैंड भारतीय सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली पिछली विरोधी टीम थी और उसने 2012 में एलिस्टेयर कुक की कप्तानी में यह उपलब्धि हासिल की थी. रमीज ने एक यूट्यूब चैनल से कहा, ‘यह टेस्ट क्रिकेट की दो शीर्ष टीमों के बीच श्रृंखला है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को अपनी सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा और मुझे न्यूजीलैंड की टीम उनके कप्तान (केन विलियमसन) के कारण पसंद है लेकिन मुझे लगता है कि विदेशी दौरों पर इंग्लैंड ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है.'

एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली की हालत स्थिर, प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया

रमीज ने कहा कि उपमहाद्वीप में कैसे खेला जाए इसे लेकर इंग्लैंड का रवैया हमेशा अन्य टीमों से अलग रहता है. उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘इंग्लैंड अपने दौरे का परफेक्ट कार्यक्रम तैयार करता है. वे श्रीलंका में खेलने के बाद भारत जा रहे हैं इसलिए अब उपमहाद्वीप के हालात के सामंजस्य बैठा चुके हैं. इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला से आत्मविश्वास लेगी और यह अच्छी श्रृंखला होगी.'

रहाणे ने टीम की जर्सी देकर जीता था दिल अब खुद लियोन ने कही दिल जीतने वाली बात

रमीज ने हालांकि कहा कि भारत में इंग्लैंड के कौशल की परीक्षा होगी. उन्होंने कहा, ‘अच्छी चीज यह है कि भारत के दूसरे और तीसरे दर्जे के खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया में डटे रहे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में दूसरी श्रृंखला जीती. अब उनके मुख्य खिलाड़ियों और विराट कोहली की वापसी के बाद आप उनके आत्मविश्वास के स्तर की कल्पना कर सकते हैं.
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया था. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rameez Raja, Pakistan, India Vs England 2020-21, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com