विज्ञापन

IPL डेब्यू में सुपरमैन बनकर रामकृष्ण घोष ने कर दिया करिश्मा, हैरत भरा कैच लेकर चौंकाया, बल्लेबाज देखता रह गया, Video

Ramakrishna Ghosh catch Viral: रामकृष्ण घोष एक भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर हैं, जो मुख्य रूप से अपनी दाएं हाथ की मीडियम-फ़ास्ट गेंदबाजी और दाएं हाथ की बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं

IPL डेब्यू में सुपरमैन बनकर रामकृष्ण घोष ने कर दिया करिश्मा, हैरत भरा कैच लेकर चौंकाया, बल्लेबाज देखता रह गया, Video
IPL 2026, Ramakrishna Ghosh catch: रामकृष्ण घोष का शानदार कैच

Who is Ramakrishna Ghosh: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आजके मैच में रामकृष्ण घोष को डेब्यू का करने का मौका मिला . महाराष्ट्र के 28 साल का यह खिलाड़ी 2025 से CSK टीम का हिस्सा था, लेकिन उन्हें 'पलटन्स' के खिलाफ पहली बार 'पीली जर्सी' पहनने का मौका मिलेगा. अपने पहले ही मैच में रामकृष्ण घोष ने एक कमाल का कैच लेकर महफिल लूट ली. किसी खिलाड़ी के करियर में ऐसा कम ही होता है कि डेब्यू में कुछ बड़ा कमाल कर दिखाने का अवसर मिलता है लेकिन रामकृष्ण घोष के लिए ऐसा ही पल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आाया. 

ऐसे लिया करिश्माई कैच 

विल जैक्स को नई गेंद से अंशुल कंबोज ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद फेंकी थी, क्रीज से आगे निकलकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर बैकवर्ड प्वाइंट पर गई, जहां रामकृष्ण मौजूद थे. अपनी ओर गेंद को आता देख रामकृष्ण ने आगे की तरफ डाइव लगाते हुए एक शानदार लो कैच लपका, जैक्स सिर्फ 1 रन बनाकर आउट. रामकृष्ण  के इस कैच की भरपूर तारीफ हो रही है. इसके अलावा रामकृष्ण ने आईपीएल करियर में अपना पहला विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में लिया. 

रामकृष्ण घोष कौन हैं? 
रामकृष्ण घोष एक भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर हैं, जो मुख्य रूप से अपनी दाएं हाथ की मीडियम-फ़ास्ट गेंदबाजी और दाएं हाथ की बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.  28 अगस्त 1997 को नासिक, महाराष्ट्र में जन्मे,  भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे होनहार घरेलू गेंदबाजी ऑलराउंडरों में से एक हैं. लगभग 5 फ़ीट 10 इंच लंबे रामकृष्ण का गेंदबाजी का अंदाज ऐसा है जो नई गेंद के साथ लंबे स्पेल डालने और साथ ही डेथ-ओवर्स में गेंदबाजी करने के लिए अहम है. 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल

ये भी पढ़ें-  Vaibhav Sooryavanshi: आंखे दिखाई....ताली बजाकर मनाया जश्न, अब वैभव सूर्यवंशी इस दिन लेंगे काइल जेमिसन से बदला !

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com